Aishwarya Rai Bachchan Cannes Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल 23 मई को खत्म होने वाला है और जिस पल का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, वह अब खत्म हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर शिरकत कर ली है। एक्ट्रेस ने पहले दिन ब्लू कलर का गाउन पहन कर जलवा बिखेरा, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया।

इसके बाद जब ऐश्वर्या शाम को डिनर के लिए निकलीं, तो सभी की नजरें उनसे ज्यादा आराध्या पर ठहर गईं। ऐश्वर्या तो पिंक गाउन में खूबसूरत लग ही रही थीं, लेकिन उनकी लाडली ने भी रेड गाउन पहन कर अपनी मां को कड़ी टक्कर दी। ऐसे में आराध्या ने अनऑफिशियली कान्स में ग्लैमरस लुक में डेब्यू किया है। अब उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
डिनर पर ऐश्वर्या ने पहना पिंक गाउन
ऐश्वर्या राय बच्चन की ड्रेस अपने आप में बेहद खूबसूरत थी। उन्होंने एक डिनर के दौरान गुलाबी सिल्क का फ्लोर-लेंथ गाउन पहना, जिस पर हल्की प्लीट्स और चमकदार फूलों की डिजाइन बनी हुई थी, जो गाउन को भारी नहीं बल्कि बेहद एलिगेंट लुक दिया।
इस लुक को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने एकडायमंड की रिंग पहनी थी, जिससे गाउन की खूबसूरती और निखर गई। उनका मेकअप नेचुरल था। स्मोकी आई और गुलाबी सैटिन लिपस्टिक के साथ उन्होंने बालों को हल्का कर्ल किया।
वहीं, आराध्या भी कान्स का एक जाना-पहचाना चेहरा है, जो पिछले कई सालों से अपनी मां के साथ इस फेस्टिवल में शामिल हो रही हैं। डिनर के दौरान आराध्या का भी बदला हुआ अवतार देखने को मिला। उन्होंने रेड सिल्क का बॉल वाला गाउन पहना। जिसके साथ दुपट्टे जैसा एक केप था। आराध्या ने अपने लुक के साथ बहुत लाइट मेकअप किया।
Khabar Monkey
2002 से कान्स का हिस्सा बन रही हैं ऐश्वर्या
बता दें कि ऐश्वर्या साल 2002 से कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। उस साल ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म ‘देवदास’ के लिए शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ वहां गई थीं। फिर इसके बाद लगातार एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। बता दें कि अब ऐश्वर्या ग्लोबल कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल की एंबेसेडर बनकर हिस्सा लेती हैं।
यह भी पढ़ें:





