BPSC Exam Calendar 2027: एमपी के बाद बिहार लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2027 में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

आपको बता दें इस कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन साल की शुरुआत मेंं ही 17 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
BPSC Exam Calendar 202627 जारी✍️
■ BPSC 72nd Pre परीक्षा 17 जनवरी 2027 को✅
■ AEDO परीक्षा तिथि नही✅
■ TRE 4.0 की परीक्षा तिथि नही😃 pic.twitter.com/Yw0najUbvM— UPSC SCORE November 20, 2026
यहां से जारी कर सकते हैं कैलेंडर
आपको बता दें बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार जारी डेट को देखने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
बीपीएससी की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को प्रमुख स्थान दिया गया है। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक एवं अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।