बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘UP फतह’ का मास्टर प्लान! चुनाव से पहले मैदान में उतरेंगे PM मोदी, BJP ने बनाई उद्घाटन और रैलियों की रणनीति​ | Shai Hope बने T20I में 3 शतक लगाने वाले पहले West Indies बल्लेबाज, हैदराबाद में रचा इतिहास​ | निजीकरण की मंजूरी मिलते ही रॉकेट बने IDBI बैंक के शेयर! 9% की छलांग के साथ निवेशकों की हुई चांदी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bollywood Wrap Up | Emraan Hashmi की ‘गनमास्टर जी9’ के सेट पर टला बड़ा हादसा | Ranvir Shorey को मिली जान से मारने की धमकी!​

मनोरंजन जगत में हलचल कभी थमती नहीं है, और आज का दिन भी बीटाउन में काफी चटपटा और अपडेट्स से भरा रहा। जहां एक तरफ ‘कॉफी विद करण 9’ के धमाकेदार आगाज के साथ सलमान और करिश्मा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को हैरान किया, वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के […]

मनोरंजन जगत में हलचल कभी थमती नहीं है, और आज का दिन भी बीटाउन में काफी चटपटा और अपडेट्स से भरा रहा। जहां एक तरफ ‘कॉफी विद करण 9’ के धमाकेदार आगाज के साथ सलमान और करिश्मा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को हैरान किया, वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के सेट से खौफनाक हादसे की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया। इसके अलावा, अभिनेता रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकियां और विजय वर्मा व आलिया कुरैशी की बढ़ती नजदीकियों की चर्चा ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं। आइए डालते हैं 14 अक्टूबर 2026 की बॉलीवुड की इन सभी बड़ी खबरों पर एक नज़र!

………………………………………………………………………………………………………………………………………….

इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को लेकर चर्चा में हैं
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया
पर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की चिंता बढ़ गई है
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग 
के दौरान एक एसयूवी हवा में पलटकर नीचे खड़ी वैन पर जा गिरी
इस दौरान गाड़ी अभिनेता इमरान हाशमी के बेहद करीब पहुंच गई
सामने आए वीडियो में स्टंट के दौरान मौजूद क्रू मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं
हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है

………………………………………………………………………………………………………………………………………….

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी
अभिनेता ने दावा किया है कि उन्हें ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकियां मिली हैं
संदेशों में कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और शारीरिक हमले की चेतावनी दी गई थी
मामले को गंभीरता से लेते हुए रणवीर ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है
और अधिकारियों से कार्रवाई की अपील की है
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे ईमेल के स्क्रीनशॉट साझा 
करते हुए साइबर सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान भी इस ओर खींचा था

………………………………………………………………………………………………………………………………………….

विजय वर्मा और आलिया कुरैशी की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं
रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया की परफॉर्मेंस पर सीटियां बजाते विजय वर्मा
आलिया कुरैशी के एल्बम ‘झल्ली’ के लॉन्च का जश्न 
मनाने के लिए एक खास पार्टी आयोजित की गई थी
इस कार्यक्रम में विजय वर्मा भी शामिल हुए
पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, 
अभिनेता आलिया की परफॉर्मेंस के दौरान काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं
आलिया जब गाना गा रही थीं, तब विजय जोरजोर से 
सीटियां बजाते और तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए

………………………………………………………………………………………………………………………………………….

‘कॉफी विद करण 9’ का आगाज:सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर की सरप्राइज एंट्री
करण जौहर के मशहूर और चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के 
आखिरी व 9वें सीजन का प्रीमियर आज जियोहॉटस्टार पर हो गया है 
शो के पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान अकेले सोफे पर नजर आए, 
लेकिन एपिसोड में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस 
करिश्मा कपूर ने सरप्राइज अपीयरेंस देकर फैंस को चौंका दिया

………………………………………………………………………………………………………………………………………….

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में आई चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 
एक तस्वीर शेयर कर फैंस को अपनी चोट के बारे में बताया है
उनके पैर में चोट आई है और वो मेडिकल वॉकिंग बूट पहने नजर आए
हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्होंने 
“Break a Leg” वाली कहावत को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है

………………………………………………………………………………………………………………………………………….

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY