शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन या अभिषेक शर्मा… कौन है नंबर-1? फिन एलन ने लिया इस भारतीय का नाम​ | Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज​ | घर पर बनाएं पान पेठा मिठाई, गणेश जी को लगाएं भोग…शेफ ने दी रेसिपी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bollywood Wrap Up | Ambani Ganpati Celebration 2026 | अंबानी परिवार का गणेशोत्सव | पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई​

भारतीय एंटरटेनमेंट और सेलिब्रिटी जगत में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। एक तरफ जहां मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में गणपति बप्पा की विदाई और उत्सव की भव्यता देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ खेल और ग्लैमर की दुनिया से एक दुखी करने वाली खबर सामने आई। आइए डालते हैं इस हफ्ते […]

भारतीय एंटरटेनमेंट और सेलिब्रिटी जगत में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। एक तरफ जहां मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में गणपति बप्पा की विदाई और उत्सव की भव्यता देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ खेल और ग्लैमर की दुनिया से एक दुखी करने वाली खबर सामने आई। आइए डालते हैं इस हफ्ते की 4 सबसे बड़ी और चर्चित खबरों पर एक विस्तृत नज़र:

………………………………………………………………………………………………………………………………….
बप्पा को लाने से लेकर विसर्जन तक, अंबानी फैमिली ने दिखाई हर झलक
पूजा और भक्ति के बीच नजर आया पारिवारिक जुड़ाव
मुकेश और नीता अंबानी के घर इस बार भी गणेश चतुर्थी का
त्योहार पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया
एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में परिवार के सदस्यों के साथ
उनके करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे भी शामिल हुए
पूजापाठ और पारंपरिक रस्मों के बीच अंबानी परिवार ने बप्पा का स्वागत किया
और फिर पूरे उत्साह के साथ गणेश विसर्जन भी किया। 
इस दौरान सामने आए वीडियो में राधिका मर्चेंट और 
अनंत अंबानी जमकर डांस करते दिखाई दिए
अंबानी फैमिली ने पूरे सेलिब्रेशन का एक वीडियो जारी किया है
वीडियो में गणपति को लाने से लेकर विजसर्न तक की झलकियां शामिल की गई हैं
इसमें फैमिली बॉन्डिंग, नीता अंबानी का सभी बच्चें के लिए 
प्यार, बप्पा के प्रति परिवार की श्रद्धा देखने को मिल रही है

………………………………………………………………………………………………………………………………….
गणपति विसर्जन के बाद अनंत अंबानी एक बार फिर बप्पा की शरण में पहुंचे
उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
अनंत की भक्ति और संस्कारों की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई
अनंत अपने काफिले के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे
इस दौरान उन्होंने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ था…
अनंत अंबानी ने बप्पा के चरणों में शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया
उनकी भक्ति का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद 
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा
वीडियो देखने के बाद कई लोग अनंत की धार्मिक 
आस्था और उनके संस्कारों की तारीफ करते नजर आए

………………………………………………………………………………………………………………………………….
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई
पृथ्वी शॉ ने 8 मार्च 2026 को आकृति अग्रवाल से सगाई की थी
कपल ने 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने रिश्ते
को ऑफिशियल किया था,अब सगाई के 6 महीने बाद आकृति अग्रवाल
ने घोषणा की है कि उन्होंने और भारतीय क्रिकेटर 
पृथ्वी शॉ ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है
जिसकी वजह भविष्य के लिए अलगअलग लक्ष्य और परिस्थितियां हैं
इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में एक्ट्रेस आकृति ने कहा कि वे आज भी 
एकदूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन  उन्होंने मान लिया है कि दोनों की राहें अलग हैं
उन्होंने सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की

………………………………………………………………………………………………………………………………….

‘राइज एंड फॉल 2’ के मेकर्स ने गुरुवार को शो का ट्रेलर रिलीज किया
इसी के साथ उन्होंने उन चार चेहरों से पर्दा उठा दिया
जो इस सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं
इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, राजनेता शहजाद पूनावाला, 
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अभिनेता करण पटेल शामिल हैं
चारों की अपनी अलग पहचान है और रियलिटी शो में इनके आने से 
दर्शकों को मनोरंजन के साथ अलगअलग व्यक्तित्व देखने को मिलेंगे
‘राइज एंड फॉल 2’ में इस बार होस्ट के तौर पर वीरेंद्र सहवाग नजर आएंगे
यह पहली बार है जब पूर्व क्रिकेटर इस रियलिटी शो की मेजबानी करते दिखाई देंगे

………………………………………………………………………………………………………………………………….

आठ साल तक टीवी फिक्शन से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई अब स्टार प्लस
के अपकमिंग शो ‘सयोनी’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं
क्ट्रेस के लिए यह लंबा ब्रेक काम की कमी की वजह से नहीं था।
रश्मि ने खुलासा किया उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया
रश्मि देसाई स्टार प्लस के नए सीरियल ‘सयोनी’ में माया का किरदार निभाएंगी
उनके नए अवतार ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है
वहीं उनके दोस्त उन्हें इस नए किरदार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
रश्मि देसाई का ‘सयोनी’ से पहला लुक भी सामने आ चुका है
………………………………………………………………………………………………………………………………….

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY