शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 2 खिलाड़ियों का हो सकता है ODI डेब्यू, अचानक हुई टीम इंडिया में एंट्री​ | जिसे दुनिया ने ठुकराया, हरिद्वार में उसे किसने अपनाया… कहानी सुरेंद्र कोली के दोस्त की, जिसकी वजह से शुरू हुई थी दूसरी जिंदगी​ | चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा iPhone का लंगर! इतने लोगों को फ्री मिलेगा मोबाइल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर पर बनाएं पान पेठा मिठाई, गणेश जी को लगाएं भोग…शेफ ने दी रेसिपी​

गणेशोत्सव चल रहा है. इन दस दिनों तक हर तरफ जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है. लोग गणपति बप्पा को अपने घर लाते हैं और क्षमता के अनुसार उनकी सेवा करते हैं. इस दौरान अपने हाथों से बना भोग अर्पित करना हो तो आप मोदक के अलावा पान पीठ चढ़ा सकते हैं. पारंपरिक रूप से […]

गणेशोत्सव चल रहा है. इन दस दिनों तक हर तरफ जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है. लोग गणपति बप्पा को अपने घर लाते हैं और क्षमता के अनुसार उनकी सेवा करते हैं. इस दौरान अपने हाथों से बना भोग अर्पित करना हो तो आप मोदक के अलावा पान पीठ चढ़ा सकते हैं. पारंपरिक रूप से इसमें मावा भरा जाता है, लेकिन इसे ट्विस्ट के साथ एक अलग स्वाद दिया जा सकता है. शेफ अरुणा विजय ने क्रैनबेरी पान पेठा की रेसिपी शेयर की है.

क्रैनबेरी पान पेठा एक क्लासिक भारतीय मिठाई का मजेदार ट्विस्ट है. इसमें क्रैनबेरी के साथ ही पान, गुलकंद, सौंफ जैसी चीजों का स्वाद है. इस रेसिपी को आप किसी भी खास मौके पर ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए देख लेते हैं डिटेल के साथ.

सारे इनग्रेडिएंट्स कर लें नोट

  • पेठा के लिए
  • ऐश गॉर्ड 1 किलो
  • पानी 2 कप
  • खाने वाला हरा रंग एक चुटकी

चाशनी के लिए

  • चीनी ¼ कप
  • पानी जरूरत के अनुसार

क्रैनबेरी गुलकंद के लिए

  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां 2 बड़े चम्मच
  • सूखी क्रैनबेरी ½ कप, बारीक कटी हुई
  • खरबूजे के बीज 1 बड़ा चम्मच
  • सौंफ 1 बड़ा चम्मच, हल्का कुटा हुआ
  • पान के पत्ते 2
  • शहद 1 छोटा चम्मच

मिठाई बनाने का तरीका

  • ऐश गॉर्ड को छील लें और इसे शार्प चाकू की मदद से सावधानी के साथ बहुत पतले और लंबे स्लाइस में काट लें.
  • अब पैन में पानी उबालें, उसमें पेठा के स्लाइस डालें और 57 मिनट तक पकाएं, जब तक कि वे नरम और थोड़े पारदर्शी न हो जाएं.
  • अब सारे स्लाइस पानी अच्छी तरह निकाल दें और एक तरफ रख दें. एक चौड़े पैन में चीनी और पानी मिलाएं और चीनी घुलने तक उबालें.
  • इसमें तैयार किए गए पेठा के स्लाइस डालें और बीचबीच में धीरेधीरे पलटते रहें, जब तक कि वो और ट्रांसपेरेंट हो जाएं और चाशनी को अच्छी तरह सोख लें.
  • क्रैनबेरी गुलकंद के लिए बताए गए इनग्रेडिएंट्स गुलाब की पंखुड़ियां, खरबूजे के बीज, सौंफ पान, शहद और क्रैनबेरी को मिलाएं. इसका दरदरा पेस्ट बना लें.
  • पेठा के स्लाइस को चाशनी से निकालें और धीरेधीरे थपथपाकर सुखा लें और हर स्लाइस के एक सिरे पर एक छोटा चम्मच क्रैनबेरी गुलकंद रखें और पान के आकार में मोड़ें या रोल करें.
  • इस तरह से सारे पान पेठा बनाकर तैयार कर लें, लेकिन सर्व करने से पहले इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इससे ये खाने में और भी अच्छे लगते हैं.
View this post on Instagram

A post shared by Aruna Vijay

एक्स्ट्रा बोनस टिप्स

शेफ अरुणा विजय ने कुछ एक्स्ट्रा टिप्स भी दिए हैं, जैसे पेठा को जितना हो सके पतला और एक जैसा काटें ताकि टुकड़े नरम और रोल करने लायक हो जाएं.स्लाइस को ज़्यादा न पकाएं, क्योंकि रोल करते समय वे टूटने नहीं चाहिए और साबुत रहने चाहिए. तैयार पेठा को फर्म और रसीले टेक्सचर के लिए ठंडा रखें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY