बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Dehradun Elephant Attack: देहरादून में हाथी ने युवक को पैरों तले कुचला, फिर रेलिंग तोड़कर जंगल में भागा, बाल-बाल बची जान​ | ‘मैं तुम्हें तलाक देता हूँ…’: प्यार में धर्म बदला, 5 दिन साथ रहे और फिर मैसेज भेजकर फरार हो गया ‘फरेबी’ पति!​ | Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bollywood अभिनेता Ashutosh Rana का 59वां जन्मदिन, राजनीति छोड़ अभिनय में बनाई पहचान​

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा आज यानी की 10 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी खौफनाक खलनायकी और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। वह अपने किरदारों में ऐसी जान फूंकते हैं कि दर्शक भी सिहर जाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन […]

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा आज यानी की 10 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी खौफनाक खलनायकी और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। वह अपने किरदारों में ऐसी जान फूंकते हैं कि दर्शक भी सिहर जाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर आशुतोष राणा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 10 नवंबर 1967 को आशुतोष राणा का जन्म हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आशुतोष राणा अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। दरअसल, वह स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स में एक्टिव रहना चाहते थे। लेकिन वह अपने गुरुदेव के बताए रास्ते के बाद अभिनय की दुनिया का रुख किया।

फिल्मी सफर

साल 1994 में आशुतोष राणा अभिनेता बनने के लिए मुंबई आ गए। वहीं साल 1995 से उन्होंने टीवी शो ‘स्वाभिमान’ के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत है। फिर उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया। साल 1998 में उन्होंने फिल्म ‘दुश्मन’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। लेकिन आशुतोष राणा को बड़ी पहचान फिल्म ‘संघर्ष’ से मिली। इस फिल्म में अभिनेता ने किन्नर की निगेटिव भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने ‘राज’, ‘आवारापन’, ‘अब के बरस’, ‘हासिल’, ‘बादल’, ‘सोन चिरैया’, ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ जैसी फिल्में कीं।

पर्सनल लाइफ

आशुतोष राणा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने अभिनेत्री रेणुका शहाणे से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर प्यार और शादी तक बात पहुंची। आशुतोष और रेणुका ने 25 मई 2001 को शादी कर ली। दोनों के दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY