मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: मुरादाबाद में बेकाबू पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत; 4 घायल… पकौड़ी के ठेले में मारी टक्कर​ | दिवाली पर गरीबों को यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर​ | ग्रेटर नोएडा: PNB के खातों से 10.24 करोड़ गायब! CBI ने महिला बैंककर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Emraan Hashmi की Rooh को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2027 में तीन भाषाओं में होगी रिलीज फिल्म​

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक ने हाथ मिलाया है, जिसमें जानेमाने निर्माता कुमार तौरानी की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स की योजना इस फिल्म को […]

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक ने हाथ मिलाया है, जिसमें जानेमाने निर्माता कुमार तौरानी की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स की योजना इस फिल्म को साल 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में पैनइंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की है।

इमरान हाशमी ने जारी किया ‘रूह’ का मोशन पोस्टर

इमरान हाशमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्टर जारी करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “डर जितना गहरा, म्यूजिक भी उतना ही शानदार। इमरान हाशमी की म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ के लिए टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक एक साथ आए हैं। एक बेहतरीन हॉरर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाइए। 2027 में सिनेमाघरों में यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।”

डर के साथ रोमांस और संगीत का अनोखा तड़का

‘रूह’ एक ऐसी हॉरर फिल्म होगी जिसमें खौफ के साथसाथ रोमांस और दमदार संगीत को भी कहानी की मुख्य धुरी बनाया गया है। फिल्म के गाने सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाले अहम मोड़ के रूप में पेश किए जाएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने विशाल कपूर के साथ मिलकर इसका स्क्रीनप्ले भी तैयार किया है। फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी, गिरिश कुमार, विक्रम खाखर और सनी खन्ना कर रहे हैं, जबकि विकास साहनी कोप्रोड्यूसर हैं। फिल्म का पूरा म्यूजिक टिप्स म्यूजिक के लेबल पर जारी होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY