BJP Shiromani Akali Dal Alliance: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आज भारतीय जता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है। जानकारी के अनुसार दोनों दलों के वोट बैंक को मिलाकर लगभग यहां पर करीब 32 फीसदी वोट प्रतिशत बन रहा है। ऐसे में ये गठबंधन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को चुनौती दे सकता है। आपको बता दें पंजाब में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है।

यहीं कारण है कि चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल आज 24 नवंबर मंगलवार को गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार इसमें पंजाब के सभी वरिष्ठ बीजेपी नेता दिल्ली में मौजूद है।
दिल्ली मुख्यालय में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें दिल्ली में आज बीजेपी मुख्यालय में दोनों दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जिसमेंकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान हो सकता है।
आपको बता दें दोनों दलों के साथ आने के पीछे की बड़ी वजह उनका वोट बैंक और क्षेत्रीय पकड़ है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पंजाब में करीब 25 लाख वोट यानी 18.56 प्रतिशत फीसदी वोट मिले थे। तो वहीं अकाली दल को करीब 18 लाख वोट यानी 13.42 प्रतिश वोट मिले। ऐसे में दोनों के वोटों को जोड़ कर देखें तो ये आंकड़ा करीब 43 लाख और कुल वोट प्रतिशत लगभग 32 फीसदी बैठता है।
ऐसा है वोटों का गणित
आपको बता दें बीते 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को 28.61 लाख वोट यानी 18.38 फीसदी वोट मिले थे तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ओर उसके सहयोगी दलों को लगभग 12 लाख वोट यानी 8 फीसदी वोट मिले थे। दोनों का संयुक्त आंकड़ा करीब 40 से 41 लाख वोट तक पहुंचता है।
इसके अलावा इसी चुनाव में आम आदमी पार्टी यानी आप ने 42 फीसदी वोट हासिल कर 92 सीटों पर जीत हासिल की थी। तो वहीं कांग्रेस को 22.98 फीसदी वोट मिले थे। इसी के दो साल बाद जब 2024 के लोकसभा चुनाव हुए थे तो पंजाब में AAP का वोट प्रतिशत घटकर 26.30 फीसदी रह गया, जबकि कांग्रेस को 26.02 फीसदी वोट मिले।