सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Rohit Sharma का TV Debut: ‘Family Full House’ से करेंगे मनोरंजन की नई पारी शुरू​ | मुनाफा FD से ज्यादा और जब चाहे निकालें पैसा! बिना रिस्क के कमाई कराती हैं LIC की ये स्कीम्स​ | 200MP Camera और Robotic Gimbal के साथ Honor Robot Phone लॉन्च, जानिए Price और Features​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BJP Minister Vijay Shah Controversy: मंत्री विजय शाह के मामले में Supreme Court का अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार, कर्नल Sofia Qureshi पर विवादित टिप्पणी का मामला राज्यपाल के पास लंबित​

BJP Minister Vijay Shah vs. Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से BJP के मंत्री विजय शाह को बड़ा झटका लगा है। सोमवार, 31 अगस्त 2026 को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मेहन की अदालत ने ​अभियोजन […]

BJP Minister Vijay Shah vs. Colonel Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से BJP के मंत्री विजय शाह को बड़ा झटका लगा है।

सोमवार, 31 अगस्त 2026 को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मेहन की अदालत ने ​अभियोजन मंजूरी के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान की की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ASG केएम नटराज ने अदालत के सामने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में में सबमिट कर दी गई है।

राज्यपाल को फैसला लेने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए

के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी के लिए को सिफारिश भेजी गई है। मामला राज्यपाल के पास लंबित है। अभी मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं मिली है।

जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि राज्यपाल को इस मामले में फैसला लेने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए। सूर्यकांत ने सहमति जताते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आखिरकार सक्षम प्राधिकारी के पास ही जानी है। ऐसे में अदालत ने अभियोजन मंजूरी में दखल देने से इनकार कर दिया है।

अभियोजन की मंजूरी नहीं मिली तो Closure रिपोर्ट लगेगी

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान SIT से पूछा अगर अभियोजन मंजूरी नहीं मिलती तो आगे क्या होगा। ASG केएम नटराज ने बताया कि ऐसी स्थिति में क्लोजर रिपोर्ट लगेगी। मंजूरी मिलती हैं तो चार्जशीट दाखिल होगी। 

विजय शाह की ओर से सीनियर वकील मनींदर सिंह ने मंत्री की सार्वजनिक माफी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने अगले ही दिन माफी मांग ली थी। इस पर विचार करते समय माफी को ध्यान में रखा जाए। मंत्री को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलना चाहिए। 

Sofia Qureshi ने की थी Operation Sindoor की प्रेस ब्रिफिंग

मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के तहत में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया था। कर्नल सोफिया कुरेशी ने मीडिया को इस पूरे मामले की जानकारी दी थी।

11 मई को मंत्री विजय शाह ने महू के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कह दिया था। उनके इस बयान के बाद कई लोगों ने सेना और कर्नल कुरैशी का अपमान बताया।

विपक्षी दलों ने इस्तीफा मांगा था, मंत्री शाह पर सिर्फ FIR की गई

मंत्री विजय शाह ने कहा था कि आतंकियों ने कपड़े उतारउतार कर हिंदुओं को मारा। मोदी जी ने उनकी बहन को उनके घर भेजा। मंत्री शाह ने आगे कहा कि मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते इसलिए समाज की बहन को भेजा।

इस मामले में विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा और विजय शाह का इस्तीफा मांगा था। हालांकि, इसके बाद मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। जांच के लिए SIT का गठन किया गया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY