बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी सेना के 3 विमानों की लैंडिंग…एयरक्राफ्ट IL-76 भी शामिल​ | हार्दिक पंड्या की 18 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल की जगह ये खिलाड़ी बना कप्तान​ | नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 दिन इन वाहनों की एंट्री बैन, जानें डायवर्जन रूट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BJP के मंत्रियों के अहंकार की कोई सीमा नहीं, डिप्टी CM केशव मौर्या के बयान पर भड़की कांग्रेस, जानें पूरा मामला​

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है. वहीं इस बयान को लेकर कांग्रेस ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. वहीं यूपी कांग्रेस ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान […]

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है. वहीं इस बयान को लेकर कांग्रेस ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. वहीं यूपी कांग्रेस ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान का वीडियो एक्स पर शेयर किया. साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि जनता का पैसा डूबे, तो डूबे बीजेपी मंत्रियों के अहंकार और बेशर्मी की कोई सीमा नहीं!

‘सड़क बनेगी तो धंसेगी ही और अगर यह डूब गया तो इसे फिर से बनाया जाएगा. कांग्रेस ने कहा कि यह बेहद गैरजिम्मेदाराना और बेशर्म बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का है, जो राम वनगमन मार्ग के उद्घाटन से पहले ही पहली बारिश में धंसने और तबाह होने पर आया है. जब लूट की आदत पड़ जाए, तो बेशर्मी ही सरकार का इकलौता ‘विकास’ मॉडल बन जाती है.

सड़क बनेगी तो धंसेगी

बता दें कि राम वन गमन मार्ग पर सड़क धंसने के एक सवाल पर प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब सड़क धंसेगी तो दोबारा बनेगी. लेकिन अगर कहीं पर गुणवत्ता खराब होगी, तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा था कि अगर कोई सड़क धंसी है तो उसमें सुधार किया जाएगा.

जनता का पैसा डूबे, तो डूबे—भाजपा मंत्रियों के अहंकार और बेशर्मी की कोई सीमा नहीं!
“सड़क बनेगी तो धंसेगी ही; और अगर यह डूब गया तो इसे फिर से बनाया जाएगा।”

यह बेहद गैरजिम्मेदाराना और बेशर्म बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जी का है, जो राम वनगमन मार्ग के उद्घाटन pic.twitter.com/5pvXx7xUsz

— UP Congress September 7, 2026

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला था. 26 हजार बेसिक स्कूलों को बंद करने के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा था कि सूप बोले तो बोले चलनी न बोले, क्योंकि सपा के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी. केशव मौर्य ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह की सरकार में राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे, उस समय नकल विरोधी अध्यादेश लाया गया था, लेकिन सपा की सरकार बनने के बाद अध्यादेश को वापस लेकर नकल करने की खुली छूट दे दी गई थी.

कोई स्कूल नहीं बंद कर रही बीजेपी सरकार

डिप्टी सीएम ने कहा है कि बीजेपी सरकार कोई स्कूल नहीं बंद कर रही है, आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर स्कूल विकसित किये जा रहे हैं, स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है. साथ ही ड्रॉप आउट की संख्या भी कम हुई है. बच्चों को स्कूलों में उच्च गुणवत्ता का मिड डे मिल मिल रहा है. बच्चों को निशुल्क काफी किताबें, ड्रेस और जूते मोजे दिए जा रहे हैं. प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी आगे बढ़ रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा है कि अखिलेश यादव को अभी इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 2027 में उनके लिए अभी कुछ नहीं है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY