बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
South Africa के Wiaan Mulder ने रचा इतिहास Test Cricket में तिहरा शतक और 7 विकेट​ | BJP का मिशन 2027, SSR को लेकर गहन मंथन; UP में छूटे वोटर्स को जोड़ने की कवायद तेज​ | Deandra Dottin बिना गेंद खेले आउट फिर भी WBBL मैच जीती Melbourne Renegades​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BJP का मिशन 2027, SSR को लेकर गहन मंथन; UP में छूटे वोटर्स को जोड़ने की कवायद तेज​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है. विधानसभा चुनाव की तैयारी और मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिवीजन को लेकर पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई गई. बैठक में वोटर लिस्ट से छूटे हुए पात्र मतदाताओं […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है. विधानसभा चुनाव की तैयारी और मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिवीजन को लेकर पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई गई. बैठक में वोटर लिस्ट से छूटे हुए पात्र मतदाताओं को जोड़ने और संगठन के सभी स्तरों पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. सीएम योगी ने बैठक में SSR को लेकर बढ़िया काम के लिए जहां गाजियाबाद और लखीमपुर की तारीफ की, वहीं फिसड्डी जिलों में शामिल मेरठ, बलरामपुर समेत 25 जिलों में सुधार लाने की बात कही.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई इस बैठक से मंत्री, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य सभी वर्चुअली तौर पर जुड़े. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी बैठक में शामिल हुए. साथ ही दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारी भी जुड़े.

वोटर लिस्ट पर संगठन की जवाबदेही तय!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अहम बैठक में SSR के मामले में फिसड्डी चल रहे 25 जिलों के नाम गिनाए जिसमें मेरठ, बलरामपुर, बदायूं, झांसी और चित्रकूट जैसे जिले शामिल हैं. साथ ही उन्होंने गाजियाबाद और लखीमपुर का काम सबसे अच्छा बताया है. सीएम ने फर्जी वोटर्स का खुलासा करते हुए कहा कि अभी भी कई जगहों पर फर्जी वोटर्स बन रहे हैं. एक नाम से कई जगह की वोटर लिस्ट में नाम है. ऐसे फर्जी वोटर्स को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रशाशन से कार्रवाई की मांग की जाए.

बैठक का अहम एजेंडा एसएसआर के दौरान वोटर लिस्ट में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाना और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय करना रहा है. विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की भूमिका और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर चर्चा भी हुई. पार्टी की कोशिश है कि वोटर लिस्ट के एसएसआर के दौरान कोई भी पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए.

तावड़े पहले भी जता चुके हैं गहरी नाराजगी

पिछले दिनों बीजेपी संगठन की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने एसएसआर के कामकाज की धीमी प्रगति को लेकर गहरी नाराजगी जताई थी. उन्होंने साफ संकेत दिए थे कि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का काम केवल संगठन के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

तावड़े ने इस काम में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा था कि सांसदों और विधायकों के साथसाथ जिलों में जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को भी गंभीरता से काम करना होगा.

मिशन 2027 के लिए संगठन की सक्रियता

बीजेपी की इस बैठक को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की तैयारियों को धार देने की दिशा में अहम माना जा रहा है. पार्टी एक ओर एसएसआर के जरिए वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुड़वाने पर फोकस कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रही है.बीजेपी मिशन 2027 की जंग में बूथ प्रबंधन और वोटर लिस्ट को शुरुआती चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बना रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY