रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
AI का असर, इस सेक्टर की नौकरियों पर मंडराया खतरा! हो रहा ये बदलाव​ | घंटों तक मुलायम रहेंगी रोटियां, बस अपनाएं ये आसान किचन टिप्स​ | PF ट्रस्ट चलाने वाली कंपनियों के लिए खुशखबरी! EPFO देगा नियमों में बड़ी छूट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG: दूसरे टी20 मैच में मिली हार के बाद बदल जाएगी टीम इंडिया, प्लेइंग 11 से इन 3 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी!​

भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा समय में 5 मैचों की T20I सीरीज के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें भारतीय टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल हाल ही में BCCI ने भारतीय टीम के T20 फॉर्मेंट में कप्तान का बदलाव किया है। जहां पहले टीम की कमान सूर्यकुमार […]

भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा समय में 5 मैचों की T20I सीरीज के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें भारतीय टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल हाल ही में BCCI ने भारतीय टीम के T20 फॉर्मेंट में कप्तान का बदलाव किया है। जहां पहले टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी, लेकिन कप्तानी पद श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपा गया। श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम ने अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं की है।

आयरलैंड के खिलाफ भी दोनों मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम दूसरे मुकाबले में हार चुकी है। इस हार के बाद टीम में अब कुछ बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं, जिससे टीम अगले मैचों में जीत हासिल कर सके। तो आइए आपको भी बताते हैं कि कप्तान अब टीम में कौन से बदलाव करने का विचार बना रहे हैं।

रवि बिश्नोई की Team India से परमानेंट छुट्टी

भारतीय टीम के गेंदबाज रवि बिश्नोई वैसे तो काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

दरअसल इस मैच में रवि ने अपने 4 ओवर में इंग्लैंड टीम को 60 रन दे दिए। वहीं 17वें ओवर में खिलाड़ी ने इंग्लैंड को 29 रन दे दिए। जिसके बाद भारतीय टीम का मैच में वापसी करना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया। इसलिए श्रेयस अय्यर इन्हें टीम से बाहर कर सकते हैं।

इन 2 खिलाड़ियों को भी किया जा सकता है Team India से बाहर

हर्षित राणा का प्रदर्शन भी टीम के लिए कुछ खास नजर नहीं आया, उन्होंने दूसरे T20I मुकाबले में 3 ओवर डाले और इस दौरान खिलाड़ी ने 30 रन लूटा दिए। इसलिए श्रेयस अय्यर अब राणा के स्थान पर प्रिंस यावद को टीम में शामिल कर सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर शिवम दुबे का नाम शामिल है, जो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। दुबे ने 7 गेंदों में केवल 5 रन ही बनाए। इसलिए उनके स्थान पर एक बार फिर सूर्यांश शेडगे को जगह दी जाने वाली है।

कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का का फैसला किया और ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी के बदौलत टीम ने 191 रन बोर्ड पर लगा दिए। लेकिन इंग्लैंड ने 19 ओवर में 4 विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली।

वहीं अगले मैच की बात करें तो इस सीरीज का आगाज मैच 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज मैदान में भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे खेला जाने वाला है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY