Baseer Ali Controversy: रियलिटी शोज के बेताज बादशाह कहे जाने वाले बसीर अली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई शो नहीं बल्कि एक कंट्रोवर्सी है. ‘बिग बॉस 19’ में अपनी बेबाकी से दिल जीतने वाले बसीर पर सोशल मीडिया पर अपने को-कंटेस्टेंट को लेकर ‘नफरत फैलाने’ वाले पोस्ट को लाइक करने के आरोप लग रहे हैं. जैसे ही ये खबरें वायरल हुईं, बसीर ने बिना वक्त गवाए दो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके पीछे की वजह बताई है.

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर बसीर अली के नाम से कुछ स्क्रीनशॉट तेजी से सर्कुलेट हो रहे हैं. इन स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि के आधिकारिक हैंडल से कुछ ऐसी पोस्ट को लाइक किया गया है, जो समाज में नफरत या विवाद पैदा कर सकती हैं. इस मामले के बढ़ते ही बसीर ने अपने X हैंडल पर सफाई देते हुए इन दावों को पूरी तरह से फर्जी और गलत बताया है. उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वे इन साजिशों का हिस्सा न बनें.
Weve been noticing a few screenshots being circulated claiming that my accounts on X and Instagram have been liking hate-provoking posts.
Weve been observing this for the past few days. Initially, we thought my accounts were compromised, but after checking thoroughly, that is
— Baseer Ali (@Baseer_Bob) April 13, 2026
“नफरत का समर्थन नहीं करता”
बसीर अली ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा, “पिछले कुछ दिनों से हम देख रहे हैं कि कुछ स्क्रीनशॉट वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया गया है कि मेरे X और इंस्टाग्राम अकाउंट से नफरत फैलाने वाली पोस्ट लाइक की गई हैं. शुरुआत में हमें लगा कि शायद मेरा अकाउंट हैक हो गया है, लेकिन गहराई से जांच करने पर पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है. ये सभी स्क्रीनशॉट फेक हैं. मैं किसी भी तरह की नफरत का समर्थन नहीं करता.”
बसीर ने आगे अपने चाहने वालों से अनुरोध किया कि वे इन चीजों पर रिएक्ट न करें और पॉजिटिव रहें. हालांकि अगले दिन अपनी दूसरी पोस्ट में बसीर ने बताया कि उनका अकाउंट हैक हुआ है. एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे अभी-अभी पता चला है कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है. मेरी टीम ने मुझे बताया कि मेरी जानकारी के बिना कुछ ट्वीट पोस्ट किए गए हैं. मुझे अभी-अभी इस बात का पता चला है और ये पूरी तरह से गलत है. ऑस्ट्रिया से किसी ने लॉगिन किया है, शायद वीपीएन के ज़रिए, और किसी ने अनाधिकृत रूप से मेरे अकाउंट में प्रवेश करके उससे आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं, मैं इस समय सब कुछ सुरक्षित करने पर काम कर रहा हूं. कृपया हाल के ट्वीट्स को नजरअंदाज करें.”
I just got to know that my account has been hacked.
My team called and informed me about tweets that were posted without my knowledge. Ive just woken up to this and its unacceptable.Theres been a login from Austria, likely through a VPN, and someone has gained unauthorized pic.twitter.com/Hf29v5d9L8
— Baseer Ali (@Baseer_Bob) April 14, 2026
रियलिटी शोज के ‘किंग’ हैं बसीर
बसीर अली का करियर किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है. वो देश के लगभग सभी बड़े का हिस्सा रह चुके हैं. बसीर केवल रियलिटी स्टार ही नहीं, बल्कि एक एक्टर भी हैं. उन्होंने ‘कुंडली भाग्य’ जैसे सुपरहिट सीरियल में ‘शौर्य लूथरा’ का किरदार निभाकर एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है.





