Bhoot Bangla Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में उनकी वापसी को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Bhoot Bangla Film ने ओपनिंग डे पर पेड प्रिव्यू सहित 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन इसमें बढ़ोतरी दर्ज हुई और फिल्म ने करीब 19 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह दो दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ रुपये हो चुका है।
विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन
फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। ओवरसीज मार्केट में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह दो दिनों में 60.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
प्रियदर्शन संग हिट जोड़ी
इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो पहले भी के साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं। एक बार फिर यह जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है और फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है।
वीकेंड पर 100 करोड़ की उम्मीद
Bhoot Bangla Film का बजट लगभग 120 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में दो दिन में ही बजट का बड़ा हिस्सा वसूल कर लिया गया है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकती है।
स्टारकास्ट का भी बड़ा योगदान
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
–
दर्शकों में बना हुआ है उत्साह
फिल्म की कहानी, कॉमेडी और स्टार पावर का असर साफ दिख रहा है। अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जो फिल्म की सफलता को और मजबूती दे सकता है।





