Entertainment

‘रामलीला’ के सेट पर मिला दिल, इटली में रचाई शादी, जानें Deepika Padukone-Ranveer Singh की लव स्टोरी

Deepika Padukone And Ranveer Singh Love Story: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बॉलीवुड के इस पावर कपल का प्यार साल 2013 में आई फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर परवान चढ़ा। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसी फिल्म ने उनके रिश्ते की नींव भी रखी थी।

‘रामलीला’ के सेट पर मिला दिल, इटली में रचाई शादी, जानें Deepika Padukone-Ranveer Singh की लव स्टोरी
‘रामलीला’ के सेट पर मिला दिल, इटली में रचाई शादी, जानें Deepika Padukone-Ranveer Singh की लव स्टोरी

रणवीर सिंह ने खुद कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा किया था कि वे पहली नजर में ही दीपिका पादुकोण को दिल दे बैठे थे। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात रोहित शेट्टी के घर पर हुई थी, जहां वे फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने पहुंचे थे। उस पहली मुलाकात ने ही रणवीर सिंह के दिल में दीपिका पादुकोण के लिए खास जगह बना दी थी।

किसिंग सीन बना टर्निंग पॉइंट

‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। फिल्म में एक किसिंग सीन था, जो उनके रिश्ते का अहम मोड़ साबित हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन को शूट करते समय दोनों इतने खो गए थे कि कट बोलने के बाद भी एक-दूसरे से अलग नहीं हुए। इसी पल ने दोनों को अपने प्यार का एहसास कराया।

रिश्ते को दिया समय

इसके बाद दीपिका पादुकोण और ने अपने रिश्ते को समय दिया और कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे कि चाहे वो फिल्म प्रमोशन हो, लंच डेट हो या फिर किसी खास इवेंट में शिरकत। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थीं और फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करने लगे थे।

इटली में रचाई शादी, अब हैं पैरेंट्स

कई सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने साल 2018 में इटली के खूबसूरत लोकेशन पर गुपचुप तरीके से शादी रचाई। शादी के बाद मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन भी रखा गया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। आज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह न सिर्फ एक सफल कपल हैं, बल्कि एक प्यारे परिवार का हिस्सा भी हैं।

फिल्मी प्यार की असली मिसाल

और रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया। अब दीपिका दूसरे बेबी को वेलकम करने के लिए तैयार है। दीपिका और रणवीर ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अनाउंस किया है। फिलहाल दीपिका अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और मातृत्व का आनंद ले रही हैं। दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी इस बात का उदाहरण है कि सच्चा प्यार कब और कहां मिल जाए, यह कोई नहीं जानता।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply