Bhadohi Name Change: के भदोही जिले को लेकर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भदोही का नाम बदलकर एक बार फिर ‘संत रविदास नगर’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भदोही में आयोजित जनसभा के दौरान यह घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास के विचारों, शिक्षाओं और समाज के लिए उनके योगदान को स्थायी पहचान देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब भदोही को ‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा।

मंच से सीएम योगी ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जिले का नाम बदलने की घोषणा की। उन्होंने संत रविदास के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं। सरकार उनके योगदान को याद रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कदम उठा रही है।
ये भी पढ़ें:
पहले भी बदला जा चुका है भदोही का नाम
भदोही के नाम बदलने का राजनीतिक इतिहास पुराना है। मायावती सरकार के दौरान जिले का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर’ किया गया था। कुछ वर्षों तक यह जिला इसी नाम से जाना गया। इसके बाद 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले का नाम फिर बदलकर ‘भदोही’ कर दिया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर जिले का नाम ‘संत रविदास नगर’ किए जाने का ऐलान किया है। नाम बदलने के बाद जिले की प्रशासनिक और सरकारी पहचान में भी बदलाव किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: