रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Virat Kohli Centuries: विराट कोहली का 86वां शतक, 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने, मैच भी जीता​ | Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा​ | गोल्ड-सिल्वर निवेशकों के लिए अलर्ट! इस हफ्ते फिर आ सकता है उतार-चढ़ाव का तूफान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bahraich Rain: बहराइच में आंधी-बारिश से बिजली के करीब 1 हजार पोल गिरे, फसलें बर्बाद, 5 लोगों की मौत​

Bahraich Rain: बहराइच में तेज बारिश और आंधी के चलते कई जगह बड़े पेड़ उखड़कर घरों और दूसरी जगहों पर गिर गए। इससे महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की जान चली गई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के मुताबिक, 2 मौतें कैसरगंज, एक नानपारा, एक महसी और एक सदर तहसील में हुई हैं। घायलों की […]

Bahraich Rain: बहराइच में तेज बारिश और आंधी के चलते कई जगह बड़े पेड़ उखड़कर घरों और दूसरी जगहों पर गिर गए। इससे महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की जान चली गई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के मुताबिक, 2 मौतें कैसरगंज, एक नानपारा, एक महसी और एक सदर तहसील में हुई हैं। घायलों की भी जानकारी सामने आई है।

1000 बिजली पोल टूटे, पेड़ गिरने से परेशानी

तूफान का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। करीब 1000 बिजली पोल टूटने और बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से कई इलाकों की बिजली बंद हो गई। प्रशासन के मुताबिक शहर के करीब आधे हिस्से में बिजली बहाल की जा चुकी है। बाकी फीडरों को भी शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

केला, गन्ना और धान की फसल को नुकसान

आंधीबारिश से किसानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। हजारों बीघा में लगी केला, गन्ना, धान और मक्का की फसल प्रभावित हुई है। किसानों के नुकसान का पता लगाने के लिए राजस्व विभाग की टीमें गांवगांव जाकर सर्वे कर रही हैं।

नुकसान के हिसाब से मुआवजे की तैयारी

डीएम ने बताया कि फसल नुकसान का आकलन होने के बाद किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा दिलाया जाएगा।

अलर्ट के बाद पहले से एक्टिव थीं टीमें

डीएम के मुताबिक मौसम विभाग से अलर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने टीमों को पहले ही एक्टिव कर दिया था। राजस्व और पुलिस की टीमें लगातार इलाकों में जाकर लोगों को सावधान कर रही थीं। तूफान बढ़ने के बाद अब राहत और बहाली का काम तेजी से चल रहा है।

पानी की व्यवस्था भी बहाल करने में जुटा प्रशासन

आंधीबारिश से प्रभावित इलाकों में बिजली के साथ पानी की व्यवस्था को भी ठीक किया जा रहा है। डीएम, एसपी और प्रशासन की टीमें मौके पर काम कर रही हैं और आम लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY