शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ampere Reo VYB Electric Scooter: 80KM रेंज, स्मार्ट फीचर्स… पहली बार EV स्कूटर लेने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन, कीमत सिर्फ इतनी​

Ampere Reo VYB Electric Scooter: भारतीय इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बाजार में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने एम्पीयर ब्रांड के तहत नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Reo VYB लॉन्च किया है। 69,499 रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत वाला यह स्कूटर खासतौर पर शहरी युवाओं और पहली बार ईवी खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। […]

Ampere Reo VYB Electric Scooter: भारतीय इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बाजार में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने एम्पीयर ब्रांड के तहत नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Reo VYB लॉन्च किया है। 69,499 रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत वाला यह स्कूटर खासतौर पर शहरी युवाओं और पहली बार ईवी खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।

शहर में चलाने के लिए बेस्ट स्कूटर 

एम्पीयर Reo VYB को अर्बन मोबिलिटी की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजार में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर रोजमर्रा के सफर को आसान, किफायती और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कम शुरुआती कीमत के साथ यह मॉडल उन ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास करता है जो पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं।

चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध

नया Reo VYB स्कूटर वॉर्म व्हाइट, पेस्टल पर्पल, डार्क ग्रे और एक्वा मेटैलिक जैसे चार रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसके डिजाइन को युवा ग्राहकों की पसंद के अनुरूप तैयार किया है।

डिजिटल क्लस्टर से लेकर कीलेस स्टार्ट तक

फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में 24 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा कलर एलसीडी डिजिटल क्लस्टर, प्रीमियम कीफोब के साथ कीलेस स्टार्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, एलईडी हेडलाइट और टेल लैंप जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर डैम्पर का इस्तेमाल किया गया है, जो भीड़भाड़ वाले शहरी रास्तों पर बेहतर हैंडलिंग प्रदान करने में मदद करते हैं।

80 किलोमीटर तक की रेंज

एम्पीयर Reo VYB की सबसे बड़ी खासियत इसकी लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी तकनीक है। यह बैटरी बेहतर सुरक्षा और थर्मल स्टेबिलिटी के लिए जानी जाती है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 80 किलोमीटर तक की ट्रू रेंज देने में सक्षम है।

लोस्पीड सेगमेंट में पेश किए गए इस स्कूटर की अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे खासतौर पर शहरों में छोटी दूरी की यात्रा और दैनिक उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी की लाइफ 1 लाख किलोमीटर तक है।

वारंटी और सर्विस नेटवर्क 

ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने के लिए कंपनी Reo VYB पर 3 साल या 30 हजार किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। इसके साथ ही देशभर में मौजूद 400 से अधिक टचपॉइंट्स के जरिए आफ्टरसेल्स सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राहकों को 12×7 कस्टमर केयर सपोर्ट भी मिलेगा।

टियर2 और टियर3 शहरों के लिए 

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक विकास सिंह के अनुसार, Reo VYB को भारतीय ग्राहकों की टिकाऊ और भरोसेमंद मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कंपनी का लक्ष्य सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि टियरII और टियरIII शहरों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच बढ़ाना है।

एम्पीयर पिछले 17 वर्षों से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी का मानना है कि कम लागत, आसान संचालन और व्यावहारिक उपयोगिता के कारण Reo VYB लास्टमाइल डिलीवरी और रोजमर्रा के शहरी सफर के लिए एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY