शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

40 लाख की गाड़ी कबाड़ बनी, यूट्यूबर ने बोतल में पेट्रोल निकालकर दिखाया कितना इथेनॉल मिला है, नितिन गडकरी को लपेटा​

Manish Kashyap On E20 Petrol Controversy: बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। मनीष ने दावा किया है कि उनकी मात्र 2 महीने पुरानी और 12,000 किलोमीटर चली टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का इंजन खराब हो गया है। उनका आरोप है कि फ्यूल टैंक से निकाले गए पेट्रोल […]

Manish Kashyap On E20 Petrol Controversy: बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। मनीष ने दावा किया है कि उनकी मात्र 2 महीने पुरानी और 12,000 किलोमीटर चली टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का इंजन खराब हो गया है। उनका आरोप है कि फ्यूल टैंक से निकाले गए पेट्रोल में 20 फीसदी से अधिक इथेनॉल और अशुद्धियां पाई गई हैं। मनीष ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि टोयोटा ने इस समस्या को वॉरंटी में कवर करने से मना कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद देशभर के वाहन मालिकों के बीच ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता और इंजन पर इसके असर को लेकर बहस छिड़ गई है।

​​​​इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो​​
अब आपको विस्तार से इस वाकये के बार में सिलसिलेवार तरीके से बताएं तो अक्सर विवादों में रहने वाले और खुद को बिहार का बेटा बताने वाले यूट्यूबर मनीश कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स और इथेनॉल बनाने वालों से लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय तक पर गुस्सा जाहिर करते दिखे। मनीष का कहना है कि उन्होंने 40 लाख रुपये में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 2 महीने पहले ही खरीदी है और अब तक सिर्फ 12 हजार किलोमीटर चली है।

मनीष कश्यप ने कहा कि उन्होंने 10 हजार किलोमीटर पूरे होने पर कुछ दिन पहले ही इसकी सर्विसिंग कराई थी, लेकिन अब 12 हजार पूरे होने, यानी 2 हजार किलोमीटर बाद ही इसके इंजन में खराबी आ गई है और सबसे बड़ी बात यह है कि 1720 किलोमीटर प्रति लीटर तक चलने वाली यह हाइब्रिड एमपीवी सिर्फ 5 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज ही दे रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल की ब्लेंडिंग क्यों ज्यादा मात्रा में हो रही है और इससे लोगों को हो रहे नुकसान की भरपाई कौन करेगा।

मनीश कश्यप ने टोयोटा के सर्विस सेंटर में फ्यूल टैंक से निकले तेल को दिखाते हुए चीफ मैकेनिक से पुष्टि कराते हुए दावा किया कि ई20 कंपैटिबल इस कार में डल रहे पेट्रोल में 20 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल मिला है और साथ ही यह भी कहा कि पेट्रोल में कचरा भी है। यह सब दिखाते हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप काफी भावुक हो गए और कहने लगे कि कमाई का पाईपाई जोड़कर उन्होंने 40 लाख में कार खरीदी और 12 हजार किलोमीटर के बाद ही यह कबाड़ जैसी हालत में है और इसके लिए नितिन गडकरी दोषी है। नितिन गडकरी की वजह से आज हजारों लोगों की गाड़ियों में दिक्कतें आ रही है। मनीष से यह भी सुझाव दिया कि भले वह शुद्ध पेट्रोल की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर ज्यादा लें, लेकिन लोगों को विकल्प तो दें।

इन सबके बीच आपको बता दें कि ई20 पेट्रोल को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है और विरोध के स्वर काफी मुखर हो रहे हैं। काफी संख्या में कारबाइक ओनर माइलेज ड्रॉप होने की शिकायतें कर रहे हैं और हमारा खुद का अनुभव भी ऐसा ही है। बीते दो महीने से माइलेज गिरने की खबरें ज्यादा आ रही है और लोगों का कहना है कि पेट्रोल में इथेनॉल की ब्लेंडिंग तय सीमा से ज्यादा हो रही है, शायद इसी वजह से फ्यूल एफिसिएंसी कम होने या इंजन परफॉर्मेंस प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY