रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Delimitation Bill 2026: PM आवास पर बैठक के बाद BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, संसद में 30 नवंबर को पेश होंगे तीन अहम विधेयक!​ | मुंबई इंडियंस के कप्तान बनते ही आया रोहित शर्मा का पहला बयान, कहा-‘मैं अपनी पल्टन को…’​ | iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola Razr Flex, 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AUS vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराकर सीरीज में किया कब्जा, Mitchell Marsh का शतक गया बेकार​

AUS vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 7 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम मिचेल मार्श के शानदार शतक के बावजूद लक्ष्य […]

AUS vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 7 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम मिचेल मार्श के शानदार शतक के बावजूद लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 31 की अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया।

मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। एक समय इंग्लैंड ने महज 32 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे मुश्किल हालात में सैम करन और जेम्स कोल्स ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

सैम करन ने 28 गेंदों में नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जेम्स कोल्स ने 29 गेंदों में 33 रन बनाए। इसके अलावा लियाम डॉसन ने 14 गेंदों में 23 और जेमी ओवरटन ने सिर्फ 9 गेंदों में नाबाद 20 रन जोड़े। इन पारियों की मदद से टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से रिले मेरेडिथ और स्पेंसर जॉनसन ने दोदो विकेट हासिल किए। वहीं एडम जाम्पा, जैक एडवर्ड्स और निखिल चौधरी को एकएक सफलता मिली।

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। जेक फ्रेजरमैक्गर्क बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि सैम हार्पर 18 रन ही बना सके। निखिल चौधरी और टिम डेविड भी 1212 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इस बीच एक छोर संभाले रखा। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना करते हुए 57 गेंदों में 119 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी के दम पर मैच आखिरी ओवरों तक पहुंच गया और ऑस्ट्रेलिया को जीत की उम्मीद नजर आने लगी।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रन की जरूरत थी। लेकिन हेनरी क्रोकोम्ब ने चौथी गेंद पर मार्श को कैच आउट कराकर इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिला दी। कप्तान का विकेट गिरते ही ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं और टीम लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में हेनरी क्रोकोम्ब सबसे सफल रहे। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं सैम करन, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन और आदिल राशिद को एकएक विकेट मिला।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY