शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
EPFO का बड़ा ऐलान: टैक्स-फ्री होगा PF से किस्तों में निकाला गया पैसा​ | Mathura News: मथुरा में CM धामी ने किया गौशाला प्रकल्पों का लोकार्पण, बोले- गौ संरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था​ | Bigg Boss 20 में भावुक हुए Qazi Touqeer! बोले- मैंने कभी सहानुभूति के लिए अपनी कश्मीरी पृष्ठभूमि का इस्तेमाल नहीं किया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मणिपुर हिंसा में विदेशी साजिश का शक! म्यांमार के संगठनों पर एनआईए का शिकंजा​

नई दिल्ली। मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा के पीछे अब विदेशी संगठनों की भूमिका को लेकर जांच तेज हो गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में नए सिरे से जांच शुरू की है। जांच एजेंसी को आशंका है कि म्यांमार से जुड़े कुछ संगठन मणिपुर में अशांति फैलाने और हिंसक गतिविधियों […]

नई दिल्ली। मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा के पीछे अब विदेशी संगठनों की भूमिका को लेकर जांच तेज हो गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में नए सिरे से जांच शुरू की है। जांच एजेंसी को आशंका है कि म्यांमार से जुड़े कुछ संगठन मणिपुर में अशांति फैलाने और हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भूमिका निभा सकते हैं।

एनआईए की नई एफआईआर के मुताबिक, म्यांमार में सक्रिय कुछ जातीय सशस्त्र संगठन भारत में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों तक हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा अवैध और गुप्त माध्यमों से धन मुहैया कराने के आरोप भी सामने आए हैं।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुरू हुई जांच

यह मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है। जांच में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी , प्रीपाक और प्रीपाकप्रो जैसे प्रतिबंधित संगठनों के साथ संभावित गठजोड़ की पड़ताल की जा रही है।

सुरक्षाबलों पर हमले और लक्षित हत्याओं की आशंका

एनआईए की एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि इन संगठनों की साजिश का उद्देश्य आम नागरिकों की लक्षित हत्या करना, सुरक्षाबलों पर हमले करना और विभिन्न जातीय समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाकर हिंसा को भड़काना हो सकता है।

फिलहाल एजेंसी हथियारों की सप्लाई, आर्थिक मदद और सीमा पार सक्रिय नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही विदेशी संगठनों और भारतीय उग्रवादी समूहों के बीच संबंधों की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY