गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PLFS Report 2026: देश में बेरोजगारी दर 5% पर स्थिर, ग्रामीण इलाकों में रोजगार के आंकड़ों में सुधार, NSO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा​ | UP में बड़ा फेरबदल, इलाहाबाद HC ने 35 जनपदों के जिला जजों का किया तबादला, देखें लिस्ट​ | Rekha Arya FIR: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए आरोप, दूसरी महिलाओं से संबंध और मारपीट, कहा- मुझे और बच्चों को जान का खतरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

DJ की तेज आवाज बनी हत्या की वजह! ग्रेटर नोएडा में युवक को मारकर जंगल में फेंका शव​

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में डीजे की तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की हत्या की वजह बन गया. आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने युवक को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी शव को सूरजपुर थाना […]

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में डीजे की तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की हत्या की वजह बन गया. आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने युवक को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी शव को सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव के पास जंगल में फेंककर फरार हो गया. गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डीजे की आवाज को लेकर हुआ था विवाद

यह मामला इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव का है. यहां रहने वाले पवन शर्मा का अपने पड़ोसी ललित शर्मा से कुछ दिन पहले डीजे पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा कि डीजे की आवाज कम करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. शुरुआती जांच में इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं

शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया

मृतक के परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम ललित शर्मा पवन को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था. देर शाम तक पवन घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी. उन्होंने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने इकोटेक थर्ड थाने में पवन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. परिवार को उम्मीद थी कि पुलिस की मदद से पवन का पता चल जाएगा, लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत की खबर सामने आई.

लखनावली गांव के पास जंगल में मिला शव

गुरुवार सुबह सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली गांव के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान पवन शर्मा के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी.

शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी

इकोटेक थर्ड थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला कि पवन और ललित शर्मा ने एक गाड़ी में बैठकर साथ में शराब पी थी. इसी दौरान पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई. आरोप है कि गुस्से में आकर ललित ने पवन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद वह शव को लखनावली गांव के पास फेंककर फरार हो गया.

आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था. थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी ललित शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद के दौरान किन परिस्थितियों में युवक की हत्या हुई और घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY