सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Unclaimed Bank Deposits: पुराने बैंक खाते में पड़ी लावारिस रकम कैसे निकालें? RBI का UDGAM पोर्टल करेगा मदद​ | अजब-गजब हाल! 106 बच्चों में सिर्फ 3 पहुंचे स्कूल, 5 में से 4 शिक्षक गायब; देख दंग रह गए DM साहब​ | गाले टेस्ट में शुभमन गिल का ‘सुपरमैन’ कैच, हवा में उड़कर एक हाथ से लपकी गेंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship​

साउथ सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले महीने उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि जिंदगी में शांति पाने के लिए कुछ पुराने और बंद रास्तों को छोड़ना जरूरी होता है। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस कयास […]

साउथ सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले महीने उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि जिंदगी में शांति पाने के लिए कुछ पुराने और बंद रास्तों को छोड़ना जरूरी होता है। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि उनका अपने कथित बॉयफ्रेंड ध्रुव विक्रम से ब्रेकअप हो गया है। अब अनुपमा ने एक इंटरव्यू में अपनी उस पोस्ट के पीछे का असली कारण बताया है।

पोस्ट के पीछे था 2 साल का शारीरिक और मानसिक दर्द

एक इंटरव्यू में बात करते हुए अनुपमा ने बताया कि उन्होंने वह पोस्ट किसी जल्दबाजी में शेयर नहीं की थी। उसके पीछे लगभग दो साल का शारीरिक और मानसिक दर्द छिपा हुआ था। अनुपमा ने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी पोस्ट पर सकारात्मक बातें लिखीं कि वे अब सुकून की ओर बढ़ रही हैं, वहीं कुछ लोगों ने बिना पूरी बात जाने अजीब बातें बनाना शुरू कर दिया। अनुपमा के मुताबिक, यह पोस्ट खुद को पूरी तरह संभालने और ठीक करने के बाद ही उन्होंने फैंस के साथ साझा की थी।

2 साल तक झेला टॉक्सिक रिश्ता

किसी का नाम लिए बिना अनुपमा ने अपने रिश्ते का कड़वा सच उजागर किया। उन्होंने बताया कि वह लगभग दो साल तक एक बेहद ही नकारात्मक और टॉक्सिक रिश्ते में फंसी हुई थीं। इस वजह से उनके व्यवहार में भी काफी बदलाव आ गया था, जिसे उनके परिवार और दोस्तों ने भी महसूस किया था। अनुपमा ने उन लोगों को सतर्क किया जो ऐसे रिश्तों में रहकर भी परेशानी को नहीं समझ पाते और उसे सामान्य मानने लगते हैं।

करियर पर भी पड़ा बुरा असर

अनुपमा ने बताया कि इस बुरे दौर का असर उनके काम और करियर पर भी बुरी तरह पड़ा। वह आगे बढ़ने की जगह खुद को पीछे खींचने लगी थीं और इस तनाव के चक्कर में उन्होंने फिल्मों के कई बेहतरीन ऑफर्स भी ठुकरा दिए थे। हालांकि, अब अनुपमा परमेश्वरन इस मुश्किल दौर से बाहर निकल चुकी हैं। अनुपमा और ध्रुव विक्रम के अलग होने की खबरें लंबे समय से आ रही थीं, लेकिन अनुपमा के इस खुलासे के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY