मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
मूंगफली बीज कहां गया? महोबा में 2000 क्विंटल बीज गायब, किसानों को बांटना था; DM ने दिए जांच के आदेश​ | Parliament Monsoon Session: लोकसभा में प्रियंका गांधी पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा- आपके पूरे परिवार की डिग्री भी जोड़ लें तो उनके बराबर नहीं होगी​ | पापा नीचे आ जाओ…, बेटे की पुकार भी नहीं पिघला सकी दिल, सहारनपुर में पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Guru Purnima 2026 Astrology Tips: राशि अनुसार उपहार देकर पाएं गुरु का आशीर्वाद, जीवन में आएगा Positive Change​

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्वपूर्ण है। इस दिन गुरु के प्रति आभार, सम्मान और समपर्ण व्यक्त करने का अवसर होता है।  माना जाता है कि गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में […]

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्वपूर्ण है। इस दिन गुरु के प्रति आभार, सम्मान और समपर्ण व्यक्त करने का अवसर होता है। 
माना जाता है कि गुरु के मार्गदर्शन से ही जीवन में सही दिशा, ज्ञान और सफलता प्राप्त होती है। इस खास दिन पर शिष्य अपने गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता। गुरु के आशीर्वाद से जीवन में सदैव सुखसमृद्धि और उन्नति के द्वार खुलते हैं। इस दिन को महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के रुप में मनाया जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। 
इस बार कल यानी 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा को मनाई जाएगी। इस खास मौके पर लोग अपने गुरुओं को प्रसन्न करने के लिए उपहार अर्पित करते हैं। बता दें कि, यह उपहार केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक होता है। वैसे उपहार गुरु की पसंद या उनकी राशि के अनुसार दिया जाए, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा।
ज्योतिष के मुताबिक, गुरु की राशि के अनुसार ही भेंट देना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से गुरु प्रसन्न होते हैं और शिष्य का विशेष आशीर्वाद मिलता है। आइए आपको बताते हैं राशि के अनुसार गुरु को क्या गिफ्ट करें।
राशि के अनुसार दें उपहार
मेष राशि: अपने गुरु को लाल रंग से संबंधित वस्तुएं जैसे कि लाल वस्त्र, गुलाब या गुड़हल का फूल अर्पित करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: गुरु के लिए सफेद रंग की वस्तुएं जैसे दूध, दही, घी, बर्फी या सफेद वस्त्र भेंट कर सकते हैं।
  मिथुन राशि: अपने गुरु को हरे रंग के फल, सब्जियां, हरी घास या हरे वस्त्र उपहार में दे सकते हैं।
  कर्क राशि: इस दिन आप अपने गुरु को चांदी के आभूषण या सफेद खाद्य पदार्थ गिफ्ट कर सकते हैं।
  सिंह राशि: अपने गुरु को लाल मिठाई, लाल वस्त्र, फूल या सूर्य से संबंधित धार्मिक ग्रंथ भेंट में दे सकते हैं।
  कन्या राशि: गुरु को हरे रंग की वस्तुएं, फल, मिठाई या आभूषण भेंट किए जा सकते हैं।
  तुला राशि: गुरु को सफेद वस्तुएं, नारियल, दूध या मिठाई देना शुभ रहेगा।
  वृश्चिक राशि: पूर्णिमा के दिन गुरु को गुलाब, गुड़हल, अनार या मूंगा रत्न अर्पित कर सकते हैं।
  धनु राशि: अपने गुरु को पीले वस्त्र या पीली मिठाइयां भेंट करना शुभ माना जाता है।
  मकर राशि: गुरु के लिए आप नीले या काले रंग के वस्त्र भेंट कर सकते हैं।
  कुंभ राशि: गुरु को आप गहरे रंग के कपड़े या दैनिक उपयोग की वस्तुएं दे सकते हैं।
  मीन राशि: अपने प्रिय गुरु को आप पीले वस्त्र, धार्मिक ग्रंथ या उपयोगी वस्तुएं भेंट में दे सकते हैं। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY