सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अमेरिका के वॉलमार्ट से Winchester .308 राइफल चोरी, फर्जी दस्तावेज दिखाए​ | नोएडा में 4.5 लाख में घर, 9 लाख से LIG फ्लैट्स! बिल्डरों को रखने होंगे 10% सस्ते मकान​ | मैनपुरी: पसंद की शादी के विवाद में पिता ने बेटी को मारी गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Anjali Arora Kanpur Controversy: कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा की सफाई, कहा- कानपुर का अपमान नहीं किया, कच्चा बादाम गाने से परेशानी नहीं​

Anjali Arora Kanpur Controversy: कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कानपुर में हुए विवाद पर सफाई दी है। अंजली ने कहा कि उन्होंने कानपुर शहर का अपमान नहीं किया, बल्कि कुछ लोगों के व्यवहार का विरोध किया था। अंजली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें असुरक्षित महसूस हुआ था। […]

Anjali Arora Kanpur Controversy: कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कानपुर में हुए विवाद पर सफाई दी है। अंजली ने कहा कि उन्होंने कानपुर शहर का अपमान नहीं किया, बल्कि कुछ लोगों के व्यवहार का विरोध किया था। अंजली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें असुरक्षित महसूस हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी बात को इस तरह पेश किया गया, जैसे उन्होंने पूरे कानपुर शहर का अपमान किया हो।

अंजली अरोड़ा ने कहा मेरी बात भी सुनी जाए

अंजली अरोड़ा ने वीडियो में कहा कि आज मैं आप सभी के सामने ऐसी बात रखने आई हूं जिस पर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही है। कानपुर में एक कार्यक्रम को लेकर तरह तरह की खबरें चल रही हैं। कुछ लोग मुझे गलत बता रहे हैं। कुछ लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। कुछ लोग बिना पूरी सच्चाई जाने मुझे जज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से वह इस मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहती थीं, लेकिन लगातार उनके इवेंट्स चल रहे थे। उन्होंने बताया कि बाकी सभी इवेंट्स अच्छे गए और हर जगह दर्शकों ने उन्हें प्यार और सम्मान दिया।

‘मेरी सुरक्षा और आत्मसम्मान भी जरूरी है’

अंजली ने कानपुर के उन लोगों का शुक्रिया कहा जो उनसे मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि आप लोगों का प्यार मेरे लिए किसी शो, कॉन्ट्रैक्ट और पैसे से बहुत ज्यादा बड़ा है। मैं आज जो कुछ भी हूं, आप लोगों की वजह से हूं। लेकिन दोस्तों मैं भी एक इंसान हूं। मेरी भी अपनी एक गरिमा है। मेरा भी आत्म सम्मान है और सबसे बड़ी बात मेरी सुरक्षा उतनी ही जरूरी है जितनी किसी दूसरी लड़की की है। अंजली ने सवाल किया कि क्या एक लड़की के कलाकार होने का मतलब यह है कि उसे अपनी सुरक्षा और सम्मान की चिंता करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कानपुर में अपने प्रशंसकों से मिलने और उनका मनोरंजन करने गई थीं, किसी विवाद का हिस्सा बनने नहीं।

एयरपोर्ट पर लेने आई गाड़ी में पहले से बैठे थे 3 लोग

अंजली ने बताया कि जब वह कानपुर एयरपोर्ट पहुंचीं, तो उन्हें लेने के लिए जो गाड़ी भेजी गई थी, उसमें पहले से 3 आदमी बैठे हुए थे। उन्होंने सवाल किया कि किसी महिला कलाकार को लेने के लिए गाड़ी भेजते समय क्या उसकी सुरक्षा और सहजता का ध्यान नहीं रखा जाना चाहिए।

होटल में कमरे में घुसे 3 लोग

अंजली ने बताया कि होटल पहुंचने पर वहां काफी लोग मौजूद थे। करीब 25 लोग उन्हें कमरे में छोड़ने गए। उस समय उन्हें बहुत असुरक्षित महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने रूम सर्विस से खाना ऑर्डर किया, तो वेटर के साथ 3 युवक उनके कमरे में घुस गए और फोटो की मांग करने लगे। अंजली ने बताया कि हर 10 मिनट में उनके कमरे की बेल बज रही थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी महिला कलाकार के साथ इस तरह का व्यवहार करना सही है।

‘मैंने कानपुर का नहीं, अपने अपमान का विरोध किया’

अंजली ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान परेशान और असुरक्षित महसूस करने के बाद उन्होंने कहा था कि अगर कानपुर में ऐसा ही व्यवहार होगा तो कोई कलाकार यहां नहीं आएगा। उन्होंने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने ये बात कानपुर की जनता के लिए नहीं कही। मैंने ये बात सिर्फ उन लोगों के लिए कही थी जो उस समय मेरे साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे थे। लेकिन मेरी बात को इस तरह पेश किया गया जैसे मैंने कानपुर शहर का अपमान किया हो। मैंने कानपुर का अपमान नहीं किया था। मैंने अपने अपमान का विरोध किया था। मेरी नाराजगी कुछ लोगों के व्यवहार से थी, पूरे कानपुर से नहीं।

कानपुर की जनता का अपमान करने का इरादा नहीं

अंजली ने कहा कि अगर उनकी किसी बात से कानपुर के लोगों को ठेस पहुंची है, तो वह उसके लिए दिल से अफसोस करती हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका इरादा कानपुर की जनता का अपमान करने का नहीं था।

कार्यक्रम में लड़की के बाल और कपड़े जलने पर भी उठाए सवाल

अंजली ने कहा कि वह भी किसी की बेटी हैं, उनका परिवार है और उन्हें भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि स्टेज पर लोगों का मनोरंजन करने का मतलब यह नहीं है कि कोई भी उनके साथ जैसा चाहे वैसा व्यवहार करे। उन्होंने कार्यक्रम में एक लड़की के बाल और कपड़े जलने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शो के दौरान एक लड़की के बाल और कपड़े जल गए। ये सरासर किसकी गलती है। मैनेजमेंट और ऑर्गनाइजर्स की। अंजली ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में कलाकार और दर्शकों की सुरक्षा के साथ आपसी सम्मान और उचित व्यवस्था बेहद जरूरी होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वीडियो किसी पर व्यक्तिगत आरोप लगाने या किसी को बदनाम करने के लिए नहीं बना रही हैं।

कच्चा बादाम गाने से परेशानी नहीं

अंजली ने कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्हें कच्चा बादाम गाने से परेशानी है। इस पर उन्होंने कहा कि कच्चा बादाम मेरी पहचान से जुड़ा हुआ गाना है। इसी गाने के जरिए मुझे करोड़ों लोगों ने प्यार दिया। मैं उस प्यार का अपमान क्यों करूंगी। उन्होंने कहा कि किसी कार्यक्रम में क्या हुआ और किन परिस्थितियों में हुआ, इसका फैसला कुछ सेकंड की वीडियो क्लिप देखकर नहीं किया जा सकता।

ऑर्गनाइजर्स से कहा सबूतों के साथ रखें अपनी बात

अंजली ने ऑर्गनाइजर्स से कहा कि अगर उन्हें कोई शिकायत है, तो वे सबूतों के साथ सही तरीके से अपना पक्ष रखें। उन्होंने कहा कि मैं भी अपने पक्ष को सबूतों के साथ रखने के लिए बिल्कुल तैयार हूं। मुझे किसी से लड़ाई नहीं करनी। मुझे किसी को नीचा नहीं दिखाना। मुझे केवल इतना चाहिए कि मेरी बात को भी उतनी ही गंभीरता से सुना जाए। जितनी गंभीरता से मेरे खिलाफ लगाए गए आरोपों को सुना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: 

कार्यक्रम पूरा नहीं देख पाने वाले लोगों से मांगी माफी

अंजली ने उन सभी लोगों से माफी मांगी, जो उन्हें देखने आए थे, लेकिन कार्यक्रम पूरा नहीं देख पाए। उन्होंने कहा कि वह दर्शकों की निराशा समझती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके बारे में बातें लिखने और वीडियो बनाने वाले लोगों से भी अपील की कि वे पूरी सच्चाई जाने बिना किसी के बारे में राय न बनाएं। अंजली ने कहा कि आप किसी की आलोचना जरूर कीजिए, सवाल भी पूछिए। पर किसी की इज्जत और आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

अंजली बोलीं कानपुर मेरा अपना है

वीडियो के आखिर में अंजली ने कहा कि एक लड़की का चुप रहना उसकी कमजोरी नहीं होती है और अपनी बात रखना, उसका घमंड नहीं होता है। उन्होंने कहा कि कानपुर मेरा अपना है। कानपुर के लोग मेरे। मेरा विरोध किसी शहर से नहीं है, सिर्फ गलत व्यवहार से है। अंजली ने बताया कि उनकी लीगल टीम कानून कार्रवाई कर रही है। उन्होंने अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार भी जताया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY