बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘अपराधियों को सजा देना ही धर्म…’, मुस्कान-साहिल को सजा सुनाते समय जज ने महाभारत का किया जिक्र​ | ‘नजीर बन गया नीला ड्रम…’ सौरभ हत्याकांड में साहिल-मुस्कान को क्यों हुई फांसी की सजा? कोर्ट ने दिए ये 5 बड़े तर्क​ | Koffee With Karan 9 में अकेले नहीं आ रहे Salman Khan! 90 के दशक की ये हसीना देगी साथ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Solar Panel Repair: सोलर पैनल खराब होने पर पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं, जानें क्या करें​

Solar Panel Repair: आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक समान का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। ऐसे में कई लोग अपने छत में सोलर पैनल लगवा लेते हैं, जिससे की बिजली का बिल कम हो सके। लेकिन सोलर पैनल लगवाने पर काफी खर्च आता है, ऐसे […]

Solar Panel Repair: आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक समान का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। ऐसे में कई लोग अपने छत में सोलर पैनल लगवा लेते हैं, जिससे की बिजली का बिल कम हो सके। लेकिन सोलर पैनल लगवाने पर काफी खर्च आता है, ऐसे में अगर सोलर पैनल काम करना बंद कर दें। तो ये सोचकर परेशान मत हो कि सोलर पैनल नया लगवाना पड़ेगा या पूरा सिस्टम ही बदलना पड़ेगा। क्योंकि आप बिना पूरा सिस्टम बदलें सोलर पैनल को कैसे ठीक करवा सकते हैं, आइए जानें…

नहीं बदलना पड़ेगा पूरा सिस्टम 

अगर आपके घर की छत में सोलर पैनल लगा हुआ है। अगर उसमें से एक पैनल खराब हो जाता है, तो ये सोचकर परेशान होने की जरुरत नहीं है, कि आपको नया सोलर पैनल लगवाना पड़ेगा। बल्कि आप सिर्फ खराब पैनल को बदलवा सकते हैं।  

क्या करें और कैसे सुधारें?

इन्वर्टर की जांच करें

छत पर लगे पैनल के बिजली बनाना बंद करने के 10 में से 9 मामलों में समस्या पैनल में नहीं बल्कि ‘इन्वर्टर’ में होती है। पहले इन्वर्टर और उसकी वायरिंग चेक करें।

जंक्शन बॉक्स और डायोड चेक करें

कई बार पैनल के पीछे लगे जंक्शन बॉक्स के डायोड खराब हो जाते हैं। मल्टीमीटर से डायोड चेक करके इसे आसानी से बदला जा सकता है।

केवल खराब पैनल बदलें

अगर सोलर सिस्टम ‘मॉड्यूलर’ है और केवल एक या दो पैनल खराब हुए हैं, तो पूरे सिस्टम को बदलने के बजाय केवल उस एक खराब पैनल को नए मैचिंग पैनल से बदला जा सकता है।

वारंटी का लाभ लें

अगर आपका सोलर पैनल वारंटी अवधि के भीतर है और अंदरूनी सेल या निर्माण में खराबी आई है, तो तुरंत कंपनी में शिकायत दर्ज करके इसे मुफ्त में बदलवाएं।

टूटे हुए कांच की स्थिति

यदि सोलर पैनल का कांच पूरी तरह से टूट गया है, तो उसे रिपेयर नहीं किया जा सकता। ऐसे टूटे पैनल को सिस्टम से अलग करना जरूरी है, वरना शॉर्ट सर्किट से बाकी पैनल भी खराब हो सकते हैं।

वोल्टेज और करंट का मिलान


यदि आप पुराने सिस्टम में नया पैनल जोड़ रहे हैं, तो हमेशा याद रखें कि अलगअलग तकनीक या क्षमता के पैनलों को एक ही स्ट्रिंग में न जोड़ें, इससे पावर लॉस होता है और नए पैनल की क्षमता घट जाती है। बेहतर होगा नए पैनल के लिए अलग इन्वर्टर या माइक्रोइन्वर्टर का उपयोग करें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY