बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Supreme Court: एससी-एसटी एक्ट में FIR के बाद आरोपी को अग्रिम जमानत क्यों नहीं ? सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, याचिका खारिज​ | Patna Crime News: पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, जनसुराज पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या; शरीर में लगी 5 गोलियां​ | कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चौकी इंचार्ज समेत 2 आरोपियों को मिली जमानत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Amroha Gangrape Case: उत्तराखंड के नेता के फार्म हाउस में युवती से गैंगरेप, दरोगा-सिपाही समेत 4 गिरफ्तार​

: के अमरोहा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। हसनपुर क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर हरियाणा से आई युवती ने चार लोगों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इनमें यूपी पुलिस का एक दरोगा, एक सिपाही और CRPF के दो जवान शामिल हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चारों […]

: के अमरोहा में गैंगरेप का मामला सामने आया है। हसनपुर क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर हरियाणा से आई युवती ने चार लोगों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इनमें यूपी पुलिस का एक दरोगा, एक सिपाही और CRPF के दो जवान शामिल हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

22 सितंबर की घटना

घटना 22 सितंबर की रात की बताई गई है। युवती मोहित और लालाराम के साथ सोनीपत से मेरठ होते हुए हसनपुर पहुंची थी। इसके बाद हसनपुर थाने में तैनात सबइंस्पेक्टर संजय तोमर भी उनके साथ हो गए। सभी लोग हसनपुर क्षेत्र के झुलपुरी के एक फार्म हाउस पहुंचे और वहां दो कमरे लिए। बाद में सिपाही प्रमोद भी वहां पहुंचा। युवती ने आरोप लगाया कि चारों ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए।

चारों आरोपियों के खिलाफ केस

पीड़िता ने के बाद पुलिस से शिकायत की। हसनपुर पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद, CRPF इंस्पेक्टर लालाराम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित को गिरफ्तार किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड के विधायक का फार्म हाउस

जिस फार्म हाउस में दुष्कर्म हुआ, वो के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: 

दरोगा और सिपाही सस्पेंड

मामले में कार्रवाई के बाद अमरोहा पुलिस विभाग में भी हलचल रही। एसपी लखन सिंह यादव के मुताबिक दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं CRPF से जुड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उनके वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY