Saturday, April 18, 2026
Entertainment

Ameesha Patel: लाइक करना पाप है क्या…? विराट कोहली के सपोर्ट में आईं अमीषा पटेल, बोलीं- लोगों को बस ट्रोल करना आता है

Ameesha Patel on Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट और लाइक, सब चीज की चर्चा होती रहती है. हाल ही में विराट कोहली ने एक विदेशी हसीना की फोटो को लाइक किया है. इस पोस्ट पर विराट कोहली का लाइक देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं और तमाम तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं. तमाम रिएक्शंस के बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का रिएक्शन सामने आया है. अमीषा पटेल ने विराट कोहली को सपोर्ट किया है और कहा है कि लाइक करना पाप नहीं है.

Ameesha Patel: लाइक करना पाप है क्या…? विराट कोहली के सपोर्ट में आईं अमीषा पटेल, बोलीं- लोगों को बस ट्रोल करना आता है
Ameesha Patel: लाइक करना पाप है क्या…? विराट कोहली के सपोर्ट में आईं अमीषा पटेल, बोलीं- लोगों को बस ट्रोल करना आता है

विराट कोहली ने हाल ही में जर्मन इंफ्लुएंसर लिजलैज की 30 जनवरी की पोस्ट लाइक की है, जिसपर अब इंटरनेट पर बवाल मच रहा है. बीते साल विराट कोहली ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की पोस्ट को लाइक किया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई थी. वहीं, अब लिजलैज की पोस्ट पर विराट कोहली का लाइक देखकर इंटरनेट पर रिएक्संस की बाढ़ आ गई है. इसी को लेकर अब अमीषा पटेल क्रिकेटर के सपोर्ट में आई हैं.

अमीषा पटेल ने क्या कहा?

विराट कोहली को लेकर हो रही इन चर्चाओं के बीच जब अमीषा पटेल मुंबई में नजर आईं, तो पैपाराजी ने उनसे इस मामले पर उनकी राय जानने के लिए कॉन्टैक्ट किया. इसे सुनकर अमीषा पटेल ने विराट कोहली का बचाव किया और कहा, “लाइक करना कुछ पाप है क्या? उनकी लाइफ, उनका इंस्टाग्राम, उनकी मर्जी. लोगों को बस ट्रोल करना ही आता है. और कोई काम धंधा ही नहीं है. अच्छी बात है किसी के अच्छे काम को लाइक करना. ट्रोल करना पाप है, किसी को लाइक करना नहीं.”

अवनीत कौर की पोस्ट की थी लाइक

बीते साल जब विराट कोहली ने अवनीत की पोस्ट को लाइक किया था, तब उन्होंने कहा था, “मैं ये साफ करना चाहूंगा कि अपनी फीड साफ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से किसी इंटरैक्शन को रिकॉर्ड कर लिया होगा. इसके पीछे मेरा बिल्कुल भी कोई इरादा नहीं था. मैं गुजारिश करता हूं कि कोई भी बेवजह की अटकलें न लगाई जाएं. आपकी समझ के लिए शुक्रिया.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply