सोमवार, 9 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
आई ड्रॉप की बोतल खुलने के बाद कितने दिन सेफ? आंखों में डालने से पहले जान लें ये बातें​ | श्रावस्ती में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में घर पहुंची बच्ची; आरोपी गिरफ्तार​ | गांजा तस्करी: नाबालिगों से तस्करी करवाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AIIMS Rewari Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! AIIMS रेवाड़ी में फैकल्टी के 15 पद खाली, जानिए आवेदन की आखिरी डेट​

AIIMS Rewari Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की पाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , रेवाड़ी ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 15 पदों को भरा जाएगा।  खास बात यह है […]

AIIMS Rewari Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की पाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान , रेवाड़ी ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 15 पदों को भरा जाएगा। 

खास बात यह है कि, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 2.09 लाख रुपये तक वेतन मिल सकता है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की 7 नवंबर 2026 है। 

AIIMS Rewari Recruitment 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती?

एम्स रेवाड़ी की ओर से समूहए फैकल्टी भर्ती 2026 के तहत कुल 15 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।

 भर्ती का नाम  समूहए फैकल्टी भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या एफएसी./02/2026
कुल पद 15
पदों के नाम एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरआवेदन का माध्यम ऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026

किन विभागों में मिल सकती है नौकरी?

इस भर्ती के तहत एम्स रेवाड़ी के अलगअलग मेडिकल विभागों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें मेडिकल और नॉनमेडिकल दोनों विषयों से संबंधित पद शामिल हैं।

प्रमुख विभागों की सूची में एनेस्थिसियोलॉजी, शरीर रचना, जीव रसायन, सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग, हड्डी रोग, बाल रोग, शरीर क्रिया विज्ञान, मनोचिकित्सा और रेडियोलॉजी शामिल हैं।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग में उपलब्ध रिक्तियों और अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में जरूर देख लें।

आवेदन के लिए कितना देना होगा शुल्क?

एम्स रेवाड़ी ने अलगअलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क तय किया है।

केटेगरी   आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग 3,000 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग   3,000 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग   3,000 रुपये
अनुसूचित जाति   2,400 रुपये
अनुसूचित जनजाति 2,400 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार कोई शुल्क नहीं

अगर SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने पर आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा। यह डिमांड ड्राफ्ट रेवाड़ी में देय होना चाहिए और निदेशक, एम्स रेवाड़ी के नाम से बनवाना होगा।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

एम्स रेवाड़ी की इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 7 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्ग और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

1. SC और ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट।

2. OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट।

3. दिव्यांग उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार 5 साल की छूट।

4. सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को निर्धारित शर्तों के तहत 5 साल की छूट।

पद के अनुसार मिलेगा वेतनमान

  • पद     वेतनमान
  • एसोसिएट प्रोफेसर     1,38,300 से 2,09,200 रुपये
  • असिस्टेंट प्रोफेसर     1,01,500 से 1,67,400 रुपये

AIIMS Rewari Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। आप इस तरह से भर सकते हैं फार्म 

1. सबसे पहले एम्स रेवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrewari.edu.in पर जाएं।

2. सेक्शन में जाकर फैकल्टी भर्ती 2026 का विज्ञापन डाउनलोड करें।

3. आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसमें मांगी गई सभी जानकारियां भरें।

4. शैक्षणिक योग्यता से जुड़े प्रमाणपत्र और अंकसूची की स्वसत्यापित प्रतियां लगाएं।

5. जन्मतिथि, कार्य अनुभव और मेडिकल रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज संलग्न करें।

6. जरूरत के अनुसार जाति और अन्य आरक्षण प्रमाणपत्र भी लगाएं।

7. निर्धारित आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट और पासपोर्ट साइज की दो तस्वीरें लगाएं।

8. सरकारी विभाग या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में काम करने वाले उम्मीदवार अनापत्ति प्रमाणपत्र भी संलग्न करें।

सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर भेजें। ध्यान रखें कि हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026 है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY