मंगलवार, 11 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AC ब्लास्ट या फिर कुछ और… अलीगढ़ में दो मंजिला मकान में लगी आग, 79 साल के कारोबारी की दम घुटने से मौत​

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के पॉश इलाके हरिओम नगर में बुधवार रात एक दोमंजिला मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में शहर के प्रसिद्ध कालरा स्पोर्ट्स के मालिक, 79 वर्षीय सुभाष चंद्र कालरा की धुएं में दम घुटने […]

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के पॉश इलाके हरिओम नगर में बुधवार रात एक दोमंजिला मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में शहर के प्रसिद्ध कालरा स्पोर्ट्स के मालिक, 79 वर्षीय सुभाष चंद्र कालरा की धुएं में दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के वक्त बुजुर्ग घर में बिल्कुल अकेले थे. शुरुआती जांच में फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने का मुख्य कारण इन्वर्टर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट मान रही है. हालांकि, स्थानीय स्तर पर एसी का कंप्रेसर फटने की भी चर्चा है.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, मकान के प्रवेश द्वार के पास ही इन्वर्टर रखा था, जिसकी वायरिंग अस्तव्यस्त थी. कमरे में स्पोर्ट्स का काफी सामान और प्लास्टिक होने के चलते आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में जहरीला धुआं भर गया.

मृतक सुभाष चंद्र कालरा के दोनों बेटे व्यापार के सिलसिले में अपनी दुकानों पर थे. बड़ा बेटा हिमांशु दिल्ली गया हुआ था और छोटा बेटा सुमित रेलवे रोड स्थित दुकान पर था. घर की बहुएं भी अपने मायके गई हुई थीं. माना जा रहा है कि जब आग लगी, तब सुभाष चंद्र कालरा सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें शुरुआत में धुआं भरने का एहसास नहीं हुआ. जब तक उनकी आंख खुली, तब तक कमरे में धुआं बहुत ज्यादा बढ़ चुका था और वे बाहर नहीं निकल पाए.

धमाके की आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसी

रात करीब 8:30 बजे जब अचानक एसी का कंप्रेसर तेज आवाज के साथ फटा, तब जाकर पड़ोसियों को घटना की भनक लगी. तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया. दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

20 मिनट तक धुएं में फंसे रहे, अस्पताल में तोड़ा दम

दमकलकर्मियों ने जब 2025 मिनट बाद बुजुर्ग को कमरे से बाहर निकाला, तब उनकी सांसें चल रही थीं. उन्हें आननफानन में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY