सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​ | Jauhar University: ‘लैंड यूज में शिक्षा, ग्रीन बेल्ट भी सुरक्षित’… जौहर यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता ने RDA को घेरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश… बिहार से लेकर बंगाल तक अलर्ट, असम में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा; हिमाचल उत्तराखंड में येलो अलर्ट​

India Weather Update: दिल्लीएनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश सिलसिला लगातार जारी है. पूरे उत्तर भारत में मॉनसून एक्टिव है. असम और ओडिशा ने बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, तो केरल में भी बाढ़ जैसे हालात हैं. उत्तर भारत के अलावा मध्य भारत में भी बारिश हो रही है. पहाड़ों पर […]

India Weather Update: दिल्लीएनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश सिलसिला लगातार जारी है. पूरे उत्तर भारत में मॉनसून एक्टिव है. असम और ओडिशा ने बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, तो केरल में भी बाढ़ जैसे हालात हैं. उत्तर भारत के अलावा मध्य भारत में भी बारिश हो रही है. पहाड़ों पर भी बरसात ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. वहीं मौसम विभाग ने 8 अगस्त यानी आज देश के बहुत से राज्यों में बारिश और आंधीतूफान को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.

दिल्लीएनसीआर में बीते 30 घंटों से ज्यादा से समय से तेज और धीमी बारिश का सिलसिला जारी है. आज सुबह भी दिल्लीएनसीआर के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्लीएनसीआर में भी ये आसमानी आफत थमने वाली नहीं है. सुबह से रात तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. बारिश का ये सिलसला दिल्ली में 13 अगस्त तक रुकने की कोई संभावना नहीं है. तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम 31 और न्यूनतम तापपान 23 डिग्री रह सकता है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 810 अगस्त के दौरान कहींकहीं भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहींकहीं व्यापक वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों के लिए विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के साथसाथ येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिशआंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के भी कई जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट है.

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हावड़ा में आंधी भारी और बारिश हो सकती है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश का मौसम भी ऐसा ही रहने वाला है. महाराष्ट्र के तटीय हिस्सों और गोवा में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है.ओडिशा में अलगअलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ों पर गिर रही मॉनसूनी आफत

देवभूमि उत्तराखंड में में मॉनसून का आफतकाल जारी है. राज्य में लगभग सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. पहाड़ दरक रहे हैं. राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही प्रदेश में अगले सात दिन भारी बरसात देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जम्मूकश्मीर के भी कई जिलों में तेज बारिशआंधी का अलर्ट है.

असम में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने असम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यानी बाढ़ की मार झेल रहे असम पर फिर आफत मंडरा रही है. राज्य के कुछ इलाकों में फिर से तेज बारिश शुरू हो गई है. जिन इलाकों से बाढ़ का पानी धीरेधीरे नीचे आ रहा था. वहां एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. राज्य में बाढ़ ने 97 लोगों की जान ले ली है. जबकि 15 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. प्रदेश में 1 लाख 68 हज़ार लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY