सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​

चीनी से बनी चीजों को खाने का शौक कुछ लोगों को इस कदर होता है कि उन्हें क्रेविंग तक होने लगती है. चाय या दूसरी चीजों में अगर चीनी न हो तो ये स्वाद नहीं लगती है. पर क्या आप जानते हैं कि ये सफेद चीज स्किन को समय से पहले बूढ़ा बना सकती है. […]

चीनी से बनी चीजों को खाने का शौक कुछ लोगों को इस कदर होता है कि उन्हें क्रेविंग तक होने लगती है. चाय या दूसरी चीजों में अगर चीनी न हो तो ये स्वाद नहीं लगती है. पर क्या आप जानते हैं कि ये सफेद चीज स्किन को समय से पहले बूढ़ा बना सकती है. एक्सपर्ट से जानें…

स्किन पर पड़ता है बुरा असर डॉक्टर आरजू पाहवा, कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, कैलाश दीपक हॉस्पिटल कहती हैं कि जब हम बहुत ज्यादा चीनी खाते हैं, तो उसका असर सिर्फ हमारी शुगर या वजन पर नहीं पड़ता, बल्कि हमारी स्किन पर भी दिखने लगता है. हमारी त्वचा में कोलेजन नाम का एक प्रोटीन होता है, जो स्किन को टाइट, मुलायम और जवान दिखाने में मदद करता है.

कोलेजन को नुकसान जब शरीर में जरूरत से ज्यादा चीनी होती है, तो वह कोलेजन से चिपकने लगती है. इससे ऐसे नुकसानदायक पदार्थ बनते हैं जो कोलेजन को कमजोर और सख्त बना सकते हैं. आसान भाषा में कहें तो स्किन की मजबूती और लचीलापन धीरेधीरे कम होने लगता है.

स्किन में सूजन का बढ़ना इस प्रक्रिया के दौरान शरीर में सूजन और सेल्स को होने वाला नुकसान भी बढ़ सकता है, जिससे कोलेजन के टूटने की प्रक्रिया और तेज हो सकती है. इसका असर समय से पहले झुर्रियों, ढीली स्किन और फाइन लाइन्स के रूप में नजर आ सकता है.

चीनी के इंटेक पर दें ध्यान हालांकि बढ़ती उम्र के साथ कोलेजन कम होना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर आप रोजाना बहुत ज्यादा चीनी खाते हैं, तो यह प्रक्रिया और तेज हो सकती है. इसलिए अगर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहते हैं, तो चीनी की मात्रा पर ध्यान देने के साथसाथ अच्छे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और नियमित स्किनकेयर रूटीन अपनाना भी जरूरी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY