मंगलवार, 1 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अदालती आदेशों की अनदेखी पर HC सख्त, DGP से पूछा- पुलिस क्यों नहीं मानती कोर्ट के निर्देश?​ | 8 चौके 9 छक्के और 111 रन! Shimron Hetmyer ने की Andre Russell की बराबरी, CPL में लगाई सबसे तेज सेंचुरी​ | एनकाउंटर के 6 साल बाद भी नहीं बना विकास दुबे का डेथ सर्टिफिकेट, पिता के नाम की एक गलती बनी बड़ी वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 4 सितंबर तक बारिश…. यूपी-बिहार से लेकर मणिपुर तक अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड समेत जानें अपने राज्य का हाल​

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस समय मॉनसून के प्रभाव से हो रही बारिश ने तांडव मचा रखा है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बरसात देखने को मिल रही है. मैदानी राज्यों में मूसलाधार बारिश से कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग की ताजा […]

Aaj Ka Mausam: देशभर में इस समय मॉनसून के प्रभाव से हो रही बारिश ने तांडव मचा रखा है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भारी बरसात देखने को मिल रही है. मैदानी राज्यों में मूसलाधार बारिश से कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी 1 सितंबर को देशभर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में आगस्त माह के आखिरी दिनों में बारिश थम गई थी. आज से एक बार फिर राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. कल दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. तीन और चार सितंबर को हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है. वहीं आज राज्य में अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.

यूपी से झारखंड तक भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. आज राज्य के दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 24 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है. बिहार में आज भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. झारखंड में भी आज कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरजचमक, आंधी और वज्रपात हो सकता है.

राजस्थानएमपी में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में आज ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. हालांकि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और उदयपुर संभागों में कहींकहीं बारिश हो सकती है. आज पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम सक्रिय रह सकता है. उमरिया और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

इन राज्यों में अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा में अलगअलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में आज मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी इलाकों में जमकर बरसेंगे मेघ

आज उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौलस्पीति में भारी बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर के भी कई जिलों में आज बारिश और गरजचमक हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY