सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
हाथ-पैरों की त्वचा हो गई है ज्यादा डार्क, जिद्दी टैनिंग हटाएंगी ये 5 घरेलू चीजें​ | Axar Patel के सिर लटकी तलवार! एक साथ तीन घातक All-Rounders की होने वाली Team India में वापसी​ | Etawah Safari Park: ‘नीरजा’ ने काटी थी पूंछ, 52 दिन चला इलाज… आखिर जिंदगी की जंग हार गई शेरनी ‘राधिका’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बादलों का डेरा, यूपी-बिहार से लेकर असम तक होगी झमाझम बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट​

Aaj Ka Mausam: आज अगस्त माह का आखिरी दिन है, लेकिन अब भी मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है. इसके प्रभाव से कई राज्यों में भीषण बरसात हो रही है. उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ […]

Aaj Ka Mausam: आज अगस्त माह का आखिरी दिन है, लेकिन अब भी मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है. इसके प्रभाव से कई राज्यों में भीषण बरसात हो रही है. उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है. बंगाल की खाड़ी में नए सिरे से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. ऐसे में कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से भी आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

हालांकि, दिल्ली में मौसम गर्म ही बना रहने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में आझ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से नहीं जताई गई है. आज राज्य में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं कल यानी एक सितंबर से फिर से राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जोकि 4 सिंतबर तक जारी रह सकता है. कल से 4 सितंबर तक दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है.

यूपी में अगले एक हफ्ते झमाझम बरसात

उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. आज वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कहींकहीं आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है.

बिहार से केरल तक अलर्ट

बिहार में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है. राज्य में कई स्थानों पर बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. झारखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. ओडिशा में आज और कल कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में आज अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचलउत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश

उत्तराखंड में आज से पांच सितंबर तक काफी व्यापक बारिश की संभावना है. यही नहीं बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का खतरा है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज से पाच सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY