गुरुवार, 17 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बचपन का सबक, RSS और PM पद… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का हर पड़ाव कैसे बना टर्निंग पॉइंट?​ | Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क पर आसिफ खान बोले- लड़कियों के पीछे छिप रहा हैं अमन, गांधी ने कहा- घटिया दिमाग, 10 पैसे वाले​ | Bollywood Wrap Up | Ambani Ganpati Celebration 2026 | अंबानी परिवार का गणेशोत्सव | पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर में घर में सो रहे छात्र की चाकू गोद कर हत्या, पिता के किडनी का इलाज कराने लखनऊ गया था परिवार​

BSc Student Stabbed in Gorakhpur: गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपने घर के बरामदे में सो रहे एक BSc के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक छात्र की पहचान 19 साल के शुभम मिश्रा के रूप में की गई है. हमलावारों ने […]

BSc Student Stabbed in Gorakhpur: गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अपने घर के बरामदे में सो रहे एक BSc के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक छात्र की पहचान 19 साल के शुभम मिश्रा के रूप में की गई है. हमलावारों ने छात्र के सिर पर चाकुओं से वार किया, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय छात्र घर पर अकेला था.

छात्र के पिता अपनी किडनी का इलाज कराने के लिए लखनऊ गए हुए हैं. वहीं इस घटना की जानकारी होते ही छात्र के घर में चीखपुकार मच गई. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अभी मृतक छात्र के मांबाप का इंतजार कर रही है. मां बाप के आने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी.

बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था शुभम

यह घटना आज सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, शुभम दो भाई बहनों में सबसे छोटा था. वह बीएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ रहा था. बुधवार की रात शुभम घर पर अकेला था, उसके पिता और परिवार के लोग पिता के किडनी का इलाज कराने के लिए लखनऊ गए हुए हैं. शुभम के पिता पिछले चारपांच वर्षों से किडनी रोग से पीड़ित हैं.

बुधवार की रात शुभम खाना खाने के बाद घर के बाहर बारामदे में सो रहा था. गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे अज्ञात हमलावारों ने शुभम के ऊपर सोते समय हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. इसके बाद परिजन और ग्रामीणों पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य सुरक्षित

सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य सुरक्षित कर लिया है. इस घटना की खबर जैसे ही लखनऊ में शुभम की मां को हुआ तो वह चीखने चिल्लाने लगी. शुभम का शव को घर के बाहर रख कर उसके मांबाप का इंतजार किया जा रहा है. मांबाप के पहुंचने के बाद छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हत्या की वजह और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस हमलावरों की तलाश में भी जुटी हुई है. शुभम की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY