गुरुवार, 17 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर में घर में सो रहे छात्र की चाकू गोद कर हत्या, पिता के किडनी का इलाज कराने लखनऊ गया था परिवार​ | प्रेग्नेंसी में किए जाने वाले हर अल्ट्रासाउंड से क्या-क्या पता चलता है, डॉक्टर से जानें​ | ‘बच्चों के लिए जिंदा रहना होगा…’ गंगा में कूदी महिला 14 घंटे में 40 KM तक बहती रही, क्या-क्या मन में आए विचार?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

फूलन ने TIFF में मचाई धूम, 2,000 दर्शकों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन​

रिची मेहता की अमेजन ओरिजिनल फिल्म ‘फूलन’ का वर्ल्ड प्रीमियर 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ। फिल्म को प्रतिष्ठित स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन के तहत आइकॉनिक प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में प्रदर्शित किया गया, जहां 2,000 से अधिक दर्शकों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इंटरनेशनल एमी अवॉर्डविनिंग डायरेक्टर रिची मेहता की लिखी और निर्देशित इस […]

रिची मेहता की अमेजन ओरिजिनल फिल्म ‘फूलन’ का वर्ल्ड प्रीमियर 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ। फिल्म को प्रतिष्ठित स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन के तहत आइकॉनिक प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में प्रदर्शित किया गया, जहां 2,000 से अधिक दर्शकों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

इंटरनेशनल एमी अवॉर्डविनिंग डायरेक्टर रिची मेहता की लिखी और निर्देशित इस हिंदी एक्शनड्रामा में स्नेहा कुमारी ने फूलन देवी की मुख्य भूमिका निभाई है। अनुराग ठाकुर, विक्रम प्रताप सिंह, आकाश दहिया, प्रतीक पचौरी और देव दत्त बुधोलिया भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं।

‘फूलन’ एडिशन्स रॉबर्ट लाफोंट द्वारा प्रकाशित फूलन देवी की ऑटोबायोग्राफी “आई, फूलन देवी: द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन” पर आधारित है। फिल्म फूलन देवी की जिंदगी के एक अहम हिस्से को केंद्र में रखती है। कहानी 48 घंटे तक चली एक खौफनाक घेराबंदी के इर्दगिर्द आगे बढ़ती है, जिसमें वह 2,000 हथियारबंद लोगों के सामने डटी रहती हैं।

51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुए वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान फिल्म को दर्शकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली। स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में स्क्रीन की गई ‘फूलन’ ने टोरंटो के मशहूर प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में मौजूद दर्शकों के साथ क्रिटिक्स और सिनेफाइल्स का भी ध्यान खींचा।

फिल्म 48 घंटे की घेराबंदी में फंसी फूलन देवी की कहानी पेश करती है। इसमें उनके जीवन में घटी घटनाओं को एक्शनड्रामा के रूप में सामने लाया गया है। कहानी एक ऐसी युवा महिला के जीवन पर केंद्रित है, जिसने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा और समय आने पर लोगों द्वारा थोपे गए सोच के दायरे तोड़े। तमाम बाधाओं के बावजूद उसने अपनी किस्मत खुद लिखी।

वर्ल्ड प्रीमियर पर राइटरडायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिची मेहता ने कहा, “फूलन देवी की कहानी एक ऐसी कहानी है जिसे बिना कोई कंप्रोमाइज किए बताया जाना चाहिए। मैं फूलन देवी की जिंदगी की एक बेहद खास हिस्से की तरफ खींचा चला गया, उस समय जब दुनिया उनका नाम नहीं जानती थी तब उन्हें गलत नजरिए में रखकर एक मिसअंडरस्टूड लीजेंड के रूप में देखा गया था। ऐसे में मुझे लगा कि पुरानी बातों को हटाकर असल में जो इंसान है उसकी कहानी को सामने लेकर आना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि उनकी कहानी के केंद्र में मुश्किलों का सामना करने, सम्मान की खोज और अपनी खुद की आवाज उठाने का साहस करने जैसे थीम हैं, जो आज भी टाइमलेस हैं। उनके मुताबिक ये बातें आज भी उतनी ही मजबूती से लोगों से जुड़ती हैं, जितनी उस वक्त जुड़ती थीं, फिर चाहे संस्कृति या जगह कोई भी हो। इसलिए उन्हें लगा कि यह सही वक्त है कि उनकी कहानी को पर्दे पर लाया जाए।

रिची मेहता ने कहा कि ‘पोचर’ से लेकर ‘फूलन’ तक, अमेजन MGM स्टूडियोज उनके लिए एक सच्चा क्रिएटिव पार्टनर रहा है, जो एक फिल्ममेकर की सोच पर भरोसा करता है और ऐसी कहानियों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देता है, जिसकी वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि TIFF में दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होकर इस कहानी से भावुक होते देखना उनके लिए यह बताने के लिए काफी है कि ‘फूलन’ की कहानी ठीक उसी तरह लोगों तक पहुंची है, जैसी वे चाहते थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्होंने फूलन देवी की आवाज और उनकी कहानी के साथ पूरा न्याय किया है, ठीक वैसे ही जैसे वह चाहती थीं कि दुनिया उन्हें जाने।

प्रीमियर के बारे में प्राइम वीडियो, इंडिया की SVOD बिज़नेस की डायरेक्टर और हेड शिलांगी मुखर्जी ने कहा कि रिची मेहता के साथ उनका कनेक्शन ‘पोचर’ के समय से है। उनके मुताबिक ‘पोचर’ एक बहुत ही पर्सनल प्रोजेक्ट था और यह क्रिटिक्स द्वारा सराहे गए इंडियन ओरिजिनल्स में से एक बन गया। उन्होंने कहा कि सच के लिए मजबूत कमिटमेंट रिची की असली पहचान है। वह किसी तरह का बज नहीं फैलाते, बल्कि शांति से कहानी को पूरी ईमानदारी के साथ सभी के सामने पेश करते हैं। उनके अनुसार इस तरह से सुनाई गई कहानी क्रेडिट रोल होने के बाद भी जहन में बनी रहती है।

शिलांगी मुखर्जी ने कहा कि ‘फूलन’ के लिए रिची मेहता के नजरिए के साथ खड़े होना और उसका समर्थन करना स्वाभाविक था। अमेजन MGM स्टूडियोज में वे अपने फिल्ममेकर्स के पक्के इरादे और कहानियों को ईमानदारी से बताने की उनकी क्रिएटिव आज़ादी में विश्वास करते हैं और रिची इसी का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि ‘फूलन’ उन कहानियों में से एक है, जिसमें एक यूनिवर्सल थीम है, जो सीमाओं और भाषाओं से परे है। उन्होंने दर्शकों को इस फिल्म को असली तरीके से अनुभव कराने को लेकर उत्साह जताया।

नमः पिक्चर्स की प्रोड्यूसर शरीन मंत्री ने कहा, “‘फूलन’ नमः पिक्चर्स में हम सभी के लिए एक बेहद खास फ़िल्म है और इसे TIFF में प्रीमियर होते देखना भावुक करने के साथ एक गर्व का बड़ा पल भी है। यह एक ऐसी कहानी है जो लंबे समय से हमारे अंदर रही है। इसमें हिम्मत और इंसानी जज़्बे की ताकत की कहानी मौजूद है। ऐसे में रिची मेहता ने हर फ्रेम में इतनी ईमानदारी और सेंसिटिविटी लाई है और स्नेहा कुमारी ने फूलन के तौर पर सच में एक शानदार परफॉर्मेंस दी है, जो मुझे लगता है दर्शकों से गहराई से जुड़ेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “इस कोलैबोरेशन को जो बात खास बनाती है, वो यह है कि हर पार्टनर टेबल पर कुछ अलग लेकर आता है। नमः पिक्चर्स का इंडियन स्टोरीज़ से गहरा जुड़ाव, रिची मेहता की न्यूआंस्ड और सेंसिटिव फ़िल्ममेकिंग और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की मीनिंगफुल सिनेमा को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक लाने की काबिलियत, साथ मिलकर, यह फूलन जैसी कहानी के लिए सही घर बनाते हैं।”

शरीन मंत्री ने कहा कि TIFF में ‘फूलन’ देखने वाले लोगों को उसकी कहानी से जुड़ाव महसूस करते देखना उन्हें याद दिलाता है कि उन्होंने यह फिल्म क्यों बनाई। उनके मुताबिक कुछ कहानियां सिर्फ एक इंसान की नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत की होती हैं और ‘फूलन’ वैसी ही फिल्म है। उन्होंने कहा कि फूलन की जिंदगी हिम्मत, सम्मान और हर हाल में जिंदा रहने के मजबूत जज़्बे से परिभाषित है। यही बात उन्हें फूलन की कहानी को आगे लेकर आने के लिए प्रेरित करती है। उनके अनुसार फूलन की कहानी उनके लिए ऐसी रोशनी है, जो उन्हें उन कहानियों को कहने की राह दिखाती है, जिन्हें सच में बताया जाना जरूरी है।

फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर स्क्रीनिंग प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में हुई, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रिएटिव टीम शामिल हुई। सबसे पहले पहुंचने वालों में स्नेहा कुमारी रहीं, जिन्होंने फिल्म में फूलन देवी का टाइटल रोल निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस को भी दर्शकों से सराहना मिल रही है। इस मौके पर फिल्म की कास्ट से अनुराग ठाकुर, आकाश दहिया और विक्रम प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

रेड कार्पेट पर राइटरडायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिची मेहता के साथ प्रोड्यूसर्स शरीन मंत्री केडिया, कंवल कोहली, नमः पिक्चर्स के किशोर अरोड़ा और शिलांगी मुखर्जी भी मौजूद रहीं। शिलांगी मुखर्जी प्राइम वीडियो, इंडिया की डायरेक्टर एंड हेड ऑफ एसवीओडी बिजनेस हैं और अमेजन MGM स्टूडियोज, इंडिया की ओर से इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में शामिल हुईं।

शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा, कंवल कोहली और रिची मेहता द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘फूलन’, नमः पिक्चर्स की प्रोडक्शन है। TIFF में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद यह हिंदी एक्शनड्रामा जल्द ही भारत और दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY