बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
हैलीपैड खराब, सड़कें चलने के लायक नहीं… बुलंदशहर में लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर बोले अखिलेश यादव​ | जसप्रीत बुमराह को लेकर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने सेलेक्शन पर लगाया डबल स्टैंडर्ड का आरोप​ | कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, पेट्रोल-डीजल बेचने पर कंपनियों को हो रहा इतना घाटा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

सरकार का नया नियम… बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ा तो लाइसेंस के साथ गाड़ी के कागज भी होंगे रद्द​

सड़क पर गाड़ी चलाते समय अगर आप बारबार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो अब सिर्फ चालान कटने से काम नहीं चलेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसे नए सिस्टम का ऐलान किया है जो नियम तोड़ने वालों की मुश्किलें बढ़ा देगा. सरकार एक निगेटिव पॉइंट सिस्टम लाने जा रही है. इस सिस्टम […]

सड़क पर गाड़ी चलाते समय अगर आप बारबार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो अब सिर्फ चालान कटने से काम नहीं चलेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसे नए सिस्टम का ऐलान किया है जो नियम तोड़ने वालों की मुश्किलें बढ़ा देगा. सरकार एक निगेटिव पॉइंट सिस्टम लाने जा रही है. इस सिस्टम के लागू होने के बाद आपकी हर गलती पर आपके ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी की आरसी से पॉइंट काटे जाएंगे. 66वें सियाम एनुअल कन्वेंशन में बोलते हुए गडकरी ने साफ किया कि देश में सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार अब सख्त कदम उठाने जा रही है.

कैसे काम करेगा नया पॉइंट सिस्टम

नितिन गडकरी के मुताबिक उनका मंत्रालय ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी की आरसी के लिए एक ग्रेडेड पॉइंट सिस्टम शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है. नए फ्रेमवर्क के तहत कोई भी ड्राइवर जब ट्रैफिक नियम तोड़ेगा तो उसके लाइसेंस से पॉइंट कटेंगे. जब ये कटे हुए पॉइंट एक तय लिमिट को पार कर जाएंगे तो ट्रैफिक पुलिस या प्रशासन के पास उस व्यक्ति का लाइसेंस सस्पेंड या हमेशा के लिए कैंसिल करने का अधिकार होगा. इसका सीधा मतलब है कि अब आप बारबार गलती करके सड़क पर लापरवाही से गाड़ी नहीं चला पाएंगे.

अच्छे ड्राइवरों को मिलेगा फायदा

ये नया सिस्टम सिर्फ सजा देने के लिए नहीं है. जो लोग सड़क पर समझदारी से गाड़ी चलाते हैं उन्हें इसका सीधा फायदा मिलेगा. गडकरी ने बताया कि जिन ड्राइवरों का रिकॉर्ड अच्छा होगा उन्हें इनाम भी मिलेगा. ऐसे ड्राइवरों को इंश्योरेंस कंपनियों से प्रीमियम में छूट या अन्य वित्तीय फायदे दिए जा सकते हैं. सरकार का मकसद है कि अच्छे व बुरे ड्राइवरों के बीच फर्क किया जाए. जो लोग आदतन गलतियां करते हैं उन पर भारी पेनल्टी लगाई जाएगी.

पुरानी गाड़ियों के लिए भी बड़ा ऐलान

इस इवेंट में गडकरी ने पुरानी बीएस 4 गाड़ियों को लेकर भी एक अच्छी खबर दी. उन्होंने बताया कि सरकार एक नया एमिशन कंट्रोल डिवाइस लाने वाली है. इसकी कीमत करीब 4000 से 5000 रुपये के बीच होगी. इस डिवाइस के ट्रायल पूरे हो चुके हैं. इसे पुरानी गाड़ियों में लगाने के बाद उनसे निकलने वाला धुआं नए बीएस 6 लेवल के बराबर हो जाएगा.

भारत एनसीएपी 2.0 से बदलेगी तस्वीर

सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए गडकरी ने कहा कि देश में हर साल करीब पांच लाख सड़क हादसे होते हैं जिनमें 1.80 लाख लोगों की जान चली जाती है. मरने वालों में सबसे ज्यादा 18 से 36 साल के युवा होते हैं. इन मौतों को कम करने के लिए सरकार अक्टूबर 2027 से भारत एनसीएपी 2.0 लागू करने जा रही है. इसके तहत गाड़ी की सेफ्टी से जुड़ी पूरी चेन का कड़ाई से इवैल्यूएशन होगा. देश भर में ड्राइवरों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए 1600 नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी खोले जा रहे हैं जिनमें से 24 ने काम करना शुरू कर दिया है. 112 अन्य सेंटर्स पर काम चल रहा है.

गडकरी ने ये भी बताया कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पैसेंजर व्हीकल मार्केट बन गया है. ग्लोबल एनसीएपी के मुकाबले भारत में गाड़ियों की टेस्टिंग काफी सस्ती है. ग्लोबल टेस्टिंग में जहां 2.5 करोड़ रुपये का खर्च आता है वहीं भारत में ये काम बहुत कम खर्च में हो जाता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY