मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की डेट​ | UP Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट टीचर के 12 हजार 405 पदों पर निकली भर्ती, 16 सितंबर से कर सकेंगे अप्लाई​ | बरेली में झोलाछाप ने कराया महिला का प्रसव, नवजात की मौत के बाद हंगामा; अस्पताल सील​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs AFG: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों नही दे रहे वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका!​

Shreyas Iyer: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कप्तान श्रेयस अय्यर के इस फैसले को सही साबित किया […]

Shreyas Iyer: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कप्तान श्रेयस अय्यर के इस फैसले को सही साबित किया और अफगानिस्तान को सस्ते में निपटाने का काम किया.

भारतीय टीम के घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज रनों के लिए तरसते नजर आए. भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी सबसे सफल गेंदबाज रहे, वहीं जसप्रीत बुमराह सबसे किफायती गेंदबाज रहे.

Shreyas Iyer ने आज फिर नही दिया वैभव सूर्यवंशी को मौका

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के वक्त टीम में 1 बदलाव किया और चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह पर रवि बिश्नोई को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को आज भी मौका नही मिला.

वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने के पीछे की वजह कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने फैसले से साफ कर दिया है कि उन्हें संजू सैमसन पर पूरा भरोसा है और वो उन्हें और मौके देने चाहते हैं. आज संजू सैमसन ने शानदार गेंदबाजी की और 22 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली.

Shreyas Iyer ने टॉस के वक्त क्या कुछ कहा?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के वक्त संजय मांजरेकर से बात करते हुए कहा कि

“हम पहले बॉलिंग करेंगे. टॉस में ‘टेल्स’ चुनने की बात करें तो पिछले कुछ मैचों में यह मेरे लिए लकी रहा है, चाहे नतीजा कुछ भी रहा हो. देखिए, आपको पिच के बर्ताव का अंदाज़ा हो जाता है, और बॉलर के लिए ज़रूरी है कि वह जितनी जल्दी हो सके, उसके हिसाब से खुद को ढाल ले. तो एक बार जब आप पिच की रफ़्तार समझ जाते हैं, तो आपको पता चल जाता है कि पिच कैसा खेल रही है. इसलिए थोड़ा फ़ायदा तो होता है, लेकिन जो टीम सबसे अच्छा खेलती है, वही जीतती है.”

श्रेयस अय्यर ने अपने बयान में आगे कहा कि टीम इंडिया कुछ अलग करना चाहती है. श्रेयस अय्यर से जब पूछा गया कि पहले टी20 मैच के बाद क्या वो कुछ अलग करना चाहते हैं, तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“हाँ, बिल्कुल. हालाँकि, जीत बहुत बड़ी नहीं थी. हम बड़े अंतर से जीत सकते थे, लेकिन अज़मत और नबी ने बीच में बहुत अच्छा खेला और अहम पार्टनरशिप की. तो इसके लिए उनकी तारीफ़ होनी चाहिए. और एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर, हम शायद बीच के ओवरों में, खासकर 10 से 15 के फ़ेज़ में, कुछ और विकेट ले सकते थे. और फिर बैटिंग की बात करें तो, ज़ाहिर है, उनका अप्रोच ज़बरदस्त था. हाँ, हमने एक बदलाव किया है. बदकिस्मती से वरुण को साइड स्ट्रेन हो गया है, इसलिए उनकी जगह बिश्नोई आए हैं.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY