मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
क्रेडिट कार्ड स्वाइप से मर्चेंट तक पैसा कितना और कैसे पहुंचता है? ये है पूरा हिसाब​ | झूठ बोल रहे कल्याण बैंसला के वकील, हादसे के वक्त 170 नहीं… फिर कितनी थी सिया की बाइक की स्पीड?​ | DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से मिलेगी बड़ी खुशखबरी! 50 लाख कर्मियों के DA में 4% तक बढ़ोतरी की तैयारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

महिंद्रा की इस SUV ने सेफ्टी में गाड़ा झंडा, मिल गई 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग​

महिंद्रा की नई 3रो SUV XUV 7XO ने भारत में सेफ्टी के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. SUV को Bharat New Car Assessment Programme क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. XUV 7XO ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.76 अंक हासिल किए हैं. वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में SUV को […]

महिंद्रा की नई 3रो SUV XUV 7XO ने भारत में सेफ्टी के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. SUV को Bharat New Car Assessment Programme क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. XUV 7XO ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.76 अंक हासिल किए हैं. वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में SUV को 49 में से 44.97 अंक मिले हैं.

एडल्ट सेफ्टी में शानदार प्रदर्शन

Bharat NCAP ने जिस XUV 7XO का टेस्ट किया, उसका क्रैश टेस्ट वजन 2,059 किलोग्राम था. टेस्ट के लिए SUV के AX7 डीजल 2WD 7सीटर ऑटोमैटिक और AX7L डीजल 4WD 7सीटर ऑटोमैटिक वेरिएंट का इस्तेमाल किया गया.

फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में XUV 7XO ने 16 में से 14.76 अंक हासिल किए. वहीं, साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में SUV ने पूरे 16 में से 16 अंक हासिल किए. इसके अलावा साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी SUV को OK रिजल्ट मिला.

बच्चों की सुरक्षा में भी मजबूत

XUV 7XO ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 44.97/49 अंक हासिल किए. इसमें डायनामिक असेसमेंट में 24 में से 23.97 अंक और CRS इंस्टॉलेशन में पूरे 12/12 अंक शामिल हैं. वहीं, व्हीकल असेसमेंट में SUV को 13 में से 9 अंक मिले.

Bharat NCAP ने 18 महीने और 3 साल के बच्चों के क्रैश टेस्ट के लिए Britax Romer DUALFIX PRO M iSIZE चाइल्ड सीट का इस्तेमाल किया. दोनों बच्चों को ISOFIX और लेग सपोर्ट के साथ रियरफेसिंग पोजिशन में टेस्ट किया गया.

18 महीने के बच्चे के फ्रंटल टेस्ट में XUV 7XO ने 8 में से 7.97 अंक और साइड टेस्ट में पूरे 4 अंक हासिल किए. 3 साल के बच्चे के टेस्ट में फ्रंटल और साइड दोनों टेस्ट में SUV ने क्रमशः 8/8 और 4/4 अंक हासिल किए.

सभी वेरिएंट में मिलेंगे जरूरी सेफ्टी फीचर्स

Bharat NCAP की फैक्ट शीट के अनुसार XUV 7XO के सभी वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , कर्टन एयरबैग, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. यह असेसमेंट जुलाई 2026 में किया गया था. 5स्टार रेटिंग XUV 7XO के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर लागू होती है. इनमें AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L शामिल हैं. SUV को 6 और 7सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY