मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गणपति पूजा के फूलों को फेंकने की न करें गलती, इन 4 तरीकों से करें यूज​ | Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी​ | 649cc इंजन, 235 किग्रा वजन और कीमत ₹8.23 लाख, भारत में लॉन्च हुई दमदार बाइक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

झूठ बोल रहे कल्याण बैंसला के वकील, हादसे के वक्त 170 नहीं… फिर कितनी थी सिया की बाइक की स्पीड?​

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इसके बाद कोर्ट में उसके वकील ने दावा किया था कि हादसे के वक्त महिला बाइकर सिया की स्पीड 170 किमी प्रति घंटे से अधिक थी. हालांकि सिया के पीछे चल रही दूसरी महिला बाइकर की बाइक में लगे […]

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इसके बाद कोर्ट में उसके वकील ने दावा किया था कि हादसे के वक्त महिला बाइकर सिया की स्पीड 170 किमी प्रति घंटे से अधिक थी. हालांकि सिया के पीछे चल रही दूसरी महिला बाइकर की बाइक में लगे कैमरे का वीडियो सामने आने के बाद इस झूठ की कलई खुल गई है. इस वीडियो को देखने से पता चल रहा है कि सिया 170 की स्पीड पर बाइक नहीं चला रही थी. बल्कि हादसे के वक्त उसकी स्पीड महज 78 किमी प्रतिघंटा थी.

इस झूठ के सामने आने के बाद नोएडा पुलिस आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. बता दें कि 15 सितंबर को महिला बाइकर सिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि एक कार उसकी बाइक में टक्कर मार रही है. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया था.

दौसा से गिरफ्तार हुआ आरोपी

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान और धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया था. इसी दौरान पता चला कि आरोपी पलवल का रहने वाला है. इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैस करते हुए राजस्थान के दौसा से अरेस्ट किया है. उसके साथ एक व्यक्ति और भी था. पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच के लिए आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी है.

दोस्त की गाड़ी चला रहा था आरोपी

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने गलत जैशचर किया था. उसके ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी. आरोपी अपने दोस्त की गाड़ी चला रहा था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद नैरेटिव सेट करने के लिए मीडिया में बयान देने लगा था. पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 109 लगाई है. क्योंकि वीडियो में दिख रहा है कि उसने जानबूझकर साइड से टक्कर मारी थी. महिला ने भी यही बताया था कि उनको मारने की कोशिश की थी.

इसलिए बच पायी सिया

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हादसा भीषण था. लेकिन सेफ्टी गेयर पहने होने की वजह से सिया की जान बच गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी जिम संचालक है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गुरुग्राम पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है. गुरुग्राम की डीसीपी ईस्ट संदीप कुमार ने बताया कि ये हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन था. आरोपी की लोकेशन राजस्थान में मिली थी, इसलिए वहां की पुलिस को सूचित किया गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY