सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
PM Modi School Friend: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे स्कूल के दोस्त असगरअली वोहरा, बीजेपी विधायक के खिलाफ पुराने जमीन विवाद में CBI जांच की मांग​ | 999cc इंजन और ऑल-ब्लैक लुक, Suzuki ने पेश की खास GSX-R1000R​ | UP में कैसे होगा विधानसभा चुनाव? EVM को लेकर 33 जिलों के DM के साथ EC का मंथन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक ही सीट पर 3000 से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर! चुनाव आयोग पहुंची सपा​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची को लेकर बड़ा दावा किया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इटावा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 3000 से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची को लेकर बड़ा दावा किया है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इटावा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 3000 से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम होने का दावा किया.

सपा ने चुनाव आयोग से इन नामों की जांच कराने और अगर नाम डुप्लीकेट या फर्जी पाए जाते हैं तो उन्हें मतदाता सूची से हटाने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि इससे 2027 का विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जा सकेगा. पार्टी ने सबूत के साथ शिकायत की है. हालांकि, अभी चुनाव आयोग का कोई जवाब नहीं आया है.

एक ही मतदाता का नाम कई बार दर्ज होने का दावा

सपा ने अपने ज्ञापन में इटावा विधानसभा क्षेत्र के अलगअलग पोलिंग स्टेशनों के कई उदाहरण भी दिए हैं. पार्टी का दावा है कि कई जगह एक ही मतदाता का नाम, रिश्तेदार का नाम, उम्र और पता समान है, लेकिन अलगअलग EPIC नंबर दर्ज हैं.

बूथ नंबर 247 का उदाहरण

सपा के मुताबिक, पोलिंग स्टेशन संख्या 247 पर क्रम संख्या 558 में काममनी, रिश्तेदार का नाम अनिल कुमार, उम्र 29 वर्ष और हाउस नंबर2 दर्ज है. पार्टी का दावा है कि इसी मतदाता का नाम, रिश्तेदार का नाम, उम्र और पता क्रम संख्या 580, 583, 584, 585 और 586 पर भी हूबहू दर्ज है. यानी एक ही विवरण कुल 6 बार दर्ज होने का दावा किया गया है. इन सभी प्रविष्टियों में अलगअलग EPIC नंबर होने की बात कही गई है.

बूथ नंबर 268 पर 5 बार नाम दर्ज होने का दावा

सपा ने बूथ नंबर 268 का भी उदाहरण दिया है. पार्टी के मुताबिक, क्रम संख्या 690 पर नगमा, रिश्तेदार का नाम मोहम्मद नदीम, उम्र 33 वर्ष और मकान नंबर 92 दर्ज है. सपा का दावा है कि यही विवरण 5 बार दर्ज है और सभी प्रविष्टियों के EPIC नंबर अलगअलग हैं.

सीमा देवी का नाम भी 5 बार होने का दावा

पोलिंग बूथ नंबर 109 के उदाहरण में सपा ने सीमा देवी, रिश्तेदार सुनील कुमार शर्मा, उम्र 48 वर्ष और मकान नंबर 589 का जिक्र किया है. पार्टी का दावा है कि मतदाता का नाम, रिश्तेदार का नाम, उम्र और पता एक जैसे होने के बावजूद यह विवरण 5 बार दर्ज किया गया है.

इन बूथों के भी दिए उदाहरण

बूथ 166: अमन खान का विवरण 4 बार दर्ज होने का दावा
बूथ 259: अरीवा का विवरण 4 बार
बूथ 406: खुशबू का विवरण 4 बार
बूथ 196: दक्ष यादव का विवरण 4 बार
बूथ 155: पूजा का विवरण 4 बार
बूथ 158: मोनू का विवरण 4 बार
बूथ 361: मोहम्मद सैफ का विवरण 4 बार
बूथ 331: रहनुमा का विवरण 4 बार
बूथ 264: राज सिंह भदौरिया का विवरण 4 बार
बूथ 437: अनुज सिंह का विवरण 3 बार
बूथ 220: आख्या वर्मा का विवरण 3 बार
बूथ 205: आमिल का विवरण 3 बार

चुनाव आयोग से क्या मांग की?

समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पूरे इटावा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच कराने की मांग की है. पार्टी के मुताबिक, 3000 से अधिक ऐसे डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान हुई है, जिनके नाम की जांच जरूरी है. सपा ने मांग की है कि जांच के बाद जो नाम डुप्लीकेट या फर्जी पाए जाएं, उन्हें मतदाता सूची से हटाया जाए. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ मतदाता सूची को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY