शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
CM Yogi Adityanath: श्रीराम वन गमन मार्ग के पैकेज-दो में खामियां, योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक्सईएन निलंबित, ठेकेदार फर्म पर भी रोक​ | Bigg Boss 20: पहले हफ्ते ही नंबर-1 बने काजी तौकीर, टॉप-5 की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम​ | Bijnor National Lok Adalat: बिजनौर में नेशनल लोक अदालत, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने 345 लोन मामलों में कराया सेटलमेंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी, महिला गिरफ्तार… हाथ में गुदवा रखा है नाम​

उत्तर प्रदेश के शामली में अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ टिप्पणी करना अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिला अध्यक्ष मुकुल चौधरी को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया मैसेंजर के जरिए एक महिला ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताते हुए मुकुल चौधरी को जान से मारने की धमकी […]

उत्तर प्रदेश के शामली में अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ टिप्पणी करना अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिला अध्यक्ष मुकुल चौधरी को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया मैसेंजर के जरिए एक महिला ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताते हुए मुकुल चौधरी को जान से मारने की धमकी दी. शिकायत मिलने के बाद शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और शनिवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, मुकुल चौधरी शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के जधेड़ी गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने एक निजी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ टिप्पणी की थी. इंटरव्यू देखने के बाद राजस्थान के जयपुर में रहने वाली बिंदु नाम की महिला कथित तौर पर नाराज हो गई.

मुकुल चौधरी को मारने की दी धमकी

आरोप है कि महिला ने सोशल मीडिया मैसेंजर के माध्यम से मुकुल चौधरी से संपर्क किया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी. धमकी मिलने के बाद मुकुल चौधरी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की.

शामली पुलिस ने शनिवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में महिला के बारे में कई बातें सामने आईं. एसपी शामली एनपी सिंह के मुताबिक, आरोपी महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और वर्तमान में जयपुर में रहकर बाउंसर का काम करती है. उसके चार बच्चे हैं और वह पिछले करीब आठ वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है.

लॉरेंस को मानती है अपना पति

पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से लॉरेंस बिश्नोई को मन ही मन अपना पति मानती है. उसका कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कोई गलत टिप्पणी उसे बर्दाश्त नहीं होती. पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने हाथ पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी गुदवा रखा है. हालांकि पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला की लॉरेंस बिश्नोई से कभी मुलाकात नहीं हुई और न ही उसके किसी साथी से उसकी मुलाकात होने की बात सामने आई है. इसके बावजूद महिला द्वारा खुद को लॉरेंस की पत्नी बताकर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी देने के पीछे महिला की मंशा क्या थी और क्या उसका किसी अन्य व्यक्ति या गिरोह से कोई संपर्क है. गिरफ्तार महिला को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY