मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Tahsildar Suspend: लंबित मामलों के निराकरण में लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 13 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस​ | NSE IPO को लेकर आई सबसे बड़ी खबर: 18 सितंबर को खुल सकता है सब्सक्रिप्शन, 25 सितंबर को होगी लिस्टिंग​ | Naman Dhir का T20 में तूफान! KL Rahul का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दाल, आटा, चावल…मानसून में किचन की इन 5 चीजों में कीड़े लगने से ऐसे बचाएं?​

गेहूं ज्यादातर लोगों के घरों में इकट्ठे ही खरीदकर रख लिए जाते हैं. इन्हें स्टोर करते वक्त आप नीम की सूखी पत्तियां साथ में रख दें. गेहूं को ड्रम में रखने के दौरान पहले नीम बिछाएं और फिर गेहूं रखें. 15 से 16 इंच की मोटी लेयर के बाद फिर से थोड़ी नीम की पत्तियां […]

गेहूं ज्यादातर लोगों के घरों में इकट्ठे ही खरीदकर रख लिए जाते हैं. इन्हें स्टोर करते वक्त आप नीम की सूखी पत्तियां साथ में रख दें. गेहूं को ड्रम में रखने के दौरान पहले नीम बिछाएं और फिर गेहूं रखें. 15 से 16 इंच की मोटी लेयर के बाद फिर से थोड़ी नीम की पत्तियां डालें. इसी तरह से सारे गेहूं स्टोर कर दें. इसके आप गेहूं में माचिस की तीलियां मिलाकर रख सकते हैं. ये तरीका भी कीड़ों से बचाव में कारगर माना जाता है.

चावलों को मानसून में स्टोर करने के दौरान इसमें आप तेजपत्ता मिलाकर रखें या फिर साबुत हल्दी डाल दें. इससे चावल में कीड़े नहीं लगते हैं.दरअसल इनका अरोमा कीड़ों को दूर रखता है. इसके अलावा कोशिश करें का चावल एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें ताकि इसमें नमी न लगे.

बारिश के दिनों में अगर चीनी में चीटियां हो जाती हैं तो हो सकता है कि इसमें नमी लग रही हो. इसको हमेशा एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें. इसके अलावा चीनी में आप लौंगे मिला दें या फिर दालचीनी मिलाकर रखें. इससे चीनी में चीटियां नहीं लगती है.

आटे में अगर घुन लग जाते हैं या फिर सफेद रंग के कीड़े लग जाते हैं तो इससे बचने के लिए आप आटा, मैदा, बेसन आदि को स्टोर करते वक्त इसमें सूखी मिर्च डालकर रख दें. मान लीजिए कि दस किलो आटा है तो इसमें कम से कम 20 से 25 सूखी लाल मिर्च डालें. इसके अलावा आप इसमें साबुत नमक भी मिला सकते हैं.

मानसून के दौरान अगर आपको दालें स्टोर करनी हैं तो बस 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल इसमें डालें और हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद आप दालों को अलगअलग कंटेनर में भरकर स्टोर कर दें. इसके अलावा आप दाल के डिब्बों में सूखी लाल मिर्च और कुछ लौंगे भी डाल दें. 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY