मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Tahsildar Suspend: लंबित मामलों के निराकरण में लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 13 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस​ | NSE IPO को लेकर आई सबसे बड़ी खबर: 18 सितंबर को खुल सकता है सब्सक्रिप्शन, 25 सितंबर को होगी लिस्टिंग​ | Naman Dhir का T20 में तूफान! KL Rahul का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

चॉकलेट से लेकर मावा तक…गणेश उत्सव में बनाएं पांच तरह के मोदक​

गणपति उत्सव में आप पारंपरिक रूप से महाराष्ट्र में बनने वाले उकडीचे मोदक जरूर चढ़ाएं. इसे बनाने के लिए ऊपर की लेयर को चावल के आटे से बनाया जाता है. इसके अंदर गुड़ और कद्दूकस किए गए नारियलखसखस की फिलिंग भरी जाती है. इसमें मिठास भरपूर होने के साथ बिल्कुल हल्का सा नमक का स्वाद […]

गणपति उत्सव में आप पारंपरिक रूप से महाराष्ट्र में बनने वाले उकडीचे मोदक जरूर चढ़ाएं. इसे बनाने के लिए ऊपर की लेयर को चावल के आटे से बनाया जाता है. इसके अंदर गुड़ और कद्दूकस किए गए नारियलखसखस की फिलिंग भरी जाती है. इसमें मिठास भरपूर होने के साथ बिल्कुल हल्का सा नमक का स्वाद भी होता है.

बच्चों को चॉकलेट काफी पसंद होती है. इस वजह से पिछले कुछ सालों में चॉकलेटी मोदक काफी पॉपुलर हुए हैं. आप भी इसे बना सकते हैं. आप इसे लावा केक की तरह बनाकर तैयार कर सकते हैं या फिर अंदर ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और नट्स की फिलिंग भर सकते हैं.

आप मावा के केसरी मोदक बना सकते हैं. इसके लिए बस मावा को कुछ देर के लिए भन लें. इसके बाद इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें मिठास के लिए पाउडर शुगर मिलाएं. इसके बाद सांचे में डालकर मोदक तैयार कर लें. 1 चम्मच गुनगुने पानी में केसर मिलाकर इसे सारे मोदक के ऊपर से डालें.

ड्राई फ्रूट्स के मोदक काफी हेल्दी भी होते हैं और स्वादिष्ट भी लगते हैं. इसके लिए आप अलगअलग तरह के नट्स को देसी घी में भून लें और कूटकर दरदरा कर लें. इसके बाद कुछ नट्स का अच्छी तरह से पाउडर बना लें. इसके बाद आप खजूर को भी बीज निकालकर पीस लें और देसी घी के साथ अच्छी तरह से इस पेस्ट को भून लें. अब खजूर के पेस्ट में नट्स का पाउडर मिलाकर आटे की तरह बना लें. इसे मोदक मोल्ड में डालें और दरदरे नट्सड्राई फ्रूट्स की फिलिंग से सारे मोदक तैयार कर लें.

आप मोदक को पान का ट्विस्ट भी दे सकते हैं. दरअसल आप ट्रेडिशनल मोदक का आटा तैयार करके. इसमें गुलकंद सौंफ, नारियल का चूरा, टूटीफ्रूटी और बारीक कटे या क्रश किए पान की स्टफिंग भरें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से स्टीम कर लें, कुछ लोग इसे मावा के साथ भी तैयार करते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY