सोमवार, 7 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
SC-ST एक्ट की राहत राशि पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार को दिए जांच के आदेश​ | व्हाइट हाउस क्रिप्टो समिट और ट्रंप के ‘Clarity Act’ से बदला पूरा गेम! 1 महीने में 24% उछला बिटकॉइन​ | UP Congress President Ajay Rai Arrest: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, मस्जिद पर बुलडोजर चलाने का विरोध करने जा रहे थे सहारनपुर, कुछ घंटे बाद रिहाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sehat Samvad 2026: फ्लू हो जाए तो क्या करना चाहिए? सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टर से जानें​

सेहत संवाद 2026 में नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर सौमित्र रावत ने फ्लू को लेकर बहुत विस्तार से बात की है. उन्होंने वैक्सीन लेने से लेकर ये भी बताया है कि हमें कैसे लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए. अपना खानपान कैसा रखना चाहिए. दरअसल फ्लू होने के दौरान […]

सेहत संवाद 2026 में नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर सौमित्र रावत ने फ्लू को लेकर बहुत विस्तार से बात की है. उन्होंने वैक्सीन लेने से लेकर ये भी बताया है कि हमें कैसे लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर के पास जाना चाहिए. अपना खानपान कैसा रखना चाहिए. दरअसल फ्लू होने के दौरान पेरासिटामोल जैसी दवाएं लेने से लेकर खानपान तक के बारे में लोगों में बहुत ज्यादा जागरूकता नहीं होती है. कई बार वो घबरा जाते हैं. इसे लेकर डॉ सौमित्र रावत का कहना है कि हमें किस तरह से इस दौरान कॉमन सेंस का यूज करना है. इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि कौन से लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

इस वक्त ज्यादातर जगहों पर वायरल फ्लू के मामले देखने में आ रहे हैं. ऐसे में लोगों के बीच क्या बेसिक जानकारी है. इसे लेकर डॉक्टर सौमित्र ने बताया है कि आपको आराम करने से लेकर अपने खानपान को कैसा रखना चाहिए. क्या खाना चाहिए और कौन सी चीजों को खाने से हमें परहेज करना चाहिए. चलिए विस्तार के साथ जान लेते हैं.

आराम करना है बेहद जरूरी

डॉक्टर सौमित्र कहते हैं कि जब आपको फ्लू हो तो आप घर पर रहें. सबसे ज्यादा जरूरी है रेस्ट, क्योंकि जितना हम आराम करते हैं बॉडी की इम्यूनिटी उतनी ही बढ़ती है. आज के समय में हमारी जो दिनचर्या है. उसमें लोग 18 या 16 घंटे काम करते हैं. ऐसे में जब आपको फ्लू हो तो आपको आराम करना बहुत जरूरी है.

दूसरी सबसे जरूरी चीज क्या है?

बातचीत के दौरान डॉक्टर सौमित्र कहते हैं कि फ्लू होने पर दूसरी चीज है जो इंपोर्टेंट है कि जब फ्लू हुआ और गला खराब है तो आप पानी खूब पीजिए. शरीर में पानी की कमी बिल्कुल भी न होने दें और पर्याप्त रूप से खुद को हाइड्रेट रखें. जितना आप पानी पिएंगे उतना जल्दी आप अच्छा महसूस करने लगेंगे.

अगर आपको फीवर है तो आप पैरासिटामोल ले सकते हैं. इसके अलावा आप जिंजर टी लीजिए, लेमन टी लीजिए. इससे आपके गले की जो सीक्रेशन है वो निकल जाती है. बाकी कोई लॉजेंजस ले लीजिए. अगर इससे आपका बुखार कम हो रहा है तो कुछ करने की जरूरत नहीं है.

डॉक्टर को कब दिखाएं

एक्सपर्ट सौमित्र रावत कहते हैं कि आपको डॉक्टर को तब दिखाना है जब आपका बुखार दो दिन के बाद भी खत्म नहीं हो रहा है, या फिर फीवर बहुत ज्यादा हाई है. फीवर के साथ रैशेज हो रहे हैं. अगर सांस लेने में समस्या हो रही है या बहुत ज्यादा कफ हो रहा है. उल्टी आ रही है या चक्कर आ रहे हैं. तब आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना है. एक तरह से देखा जाए तो लक्षणों के हिसाब से कॉमन सेंस को यूज करना है.

खानपान का रखें ध्यान

जब बुखार हो तो आपको अपनी हेल्थ का ख्याल रखना है. क्या खा रहे हैं वो सबसे जरूरी है, क्योंकि बॉडी को हील करने के लिए आवश्यक है. आप प्रोसेस फूड अवॉइड करिए, फैटी फूड न खाएं, पिज्जा, बर्गर से दूर रहिए, घर का खाना खाइए, अल्कोहल न पिएं और कॉफी मत पीजिए. ये शरीर को डिहाइड्रेट करती है. इस तरह से फ्लू के लक्षण दिखने पर उसी के हिसाब से आप खुद को ट्रीट कर सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY