रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Amethi RGIPT: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र, RGIPT में 3 नए हॉस्टल का लोकार्पण​ | 6 रन देकर 12 मेडन और 5 विकेट, भारत को मिला घातक गेंदबाज, गौतम गंभीर और अजीत अगरकर जल्द कराएंगे टेस्ट डेब्यू​ | गाड़ी रोकी, गाली-गलौच की… कासगंज में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम से अभद्रता, पांच पर FIR​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाड़ी रोकी, गाली-गलौच की… कासगंज में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम से अभद्रता, पांच पर FIR​

Kasganj News: उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में वारंटी को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही पुलिस टीम को रास्ते में रोककर गालीगलौज, मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है. FIR के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोक दिया और पुलिसकर्मियों से […]

Kasganj News: उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में वारंटी को गिरफ्तार कर थाने ले जा रही पुलिस टीम को रास्ते में रोककर गालीगलौज, मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है. FIR के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोक दिया और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए. वारंटी को जबरन छुड़ाने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी तक दी गई.

दरअसल, 5 सितंबर 2026 को थाना ढोलना पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना ढोलना के मुकदमे में वांछित वारंटी रामनाथ पुत्र नेपाल निवासी इझोना मोटरसाइकिल से अपने गांव की ओर जा रहा है.

वारंटी को पकड़ने गई थी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वारंटी को पकड़ लिया. FIR के अनुसार, पुलिस वारंटी को हिरासत में लेकर थाने की ओर रवाना हुई. इसी दौरान उन्नई छिछोरा और नगला देवी के बीच बम्बे के पास चारपांच लोग मोटरसाइकिलों से पहुंचे और पुलिस वाहन के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया.

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस की गाड़ी में बैठे वारंटी रामनाथ को जबरन नीचे उतारकर छुड़ाने का प्रयास किया गया. पुलिस टीम ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धक्कामुक्की और मारपीट की तथा पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी.

पांच के खिलाफ FIR

पुलिस की तहरीर में सर्वेश कुमार, अखिलेश कुमार, टीटू यादव उर्फ अमित, धीरेंद्र कुमार, कैलाश, तेजपाल और राजेश को आरोपी बनाया गया है. मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से गालीगलौज व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस एक वारंटी को कानून के तहत गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो आखिर किसके इशारे पर रास्ते में पुलिस टीम को रोककर वारंटी को छुड़ाने की कोशिश की गई? अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और नामजद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY