गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Nepal Floods: नेपाल के आपदा पीड़ितों की मदद करेंगे बड़ा उदासीन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साधु-संत, भेजी जाएगी 38 लाख रुपये की धनराशि​ | पाकिस्तान में चाय पीकर लौटे अभिनंदन वर्धमान का IAF को अलविदा, प्राइवेट जॉब की​ | हजारों ट्रैक्टर के साथ डट गये किसान, लंबी लड़ाई की तैयारी-चारों ओर जाम ही जाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक-दूसरे को मारने होटल पहुंचे पति-पत्नी, महिला ने चाय में मिलाया जहर, बेहोशी से पहले पति ने चाकू से कर दी हत्या​

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पतिपत्नी एक होटल में मिलने पहुंचे। होटल के कमरे में महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पहले महिला ने पति के चाय में जहर मिलाकर उसे मारने की कोशिश की थी। होटल के कमरा नंबर 306 में मिली […]

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पतिपत्नी एक होटल में मिलने पहुंचे। होटल के कमरे में महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पहले महिला ने पति के चाय में जहर मिलाकर उसे मारने की कोशिश की थी। होटल के कमरा नंबर 306 में मिली महिला की लाश मिली है। युवक अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान का रहने वाला एक युवक और बिहार की रहने वाली युवती ने बुधवार की शाम को होटल में चेक इन किया था। बीती रात युवक उल्टियां करता हुआ कमरे से बाहर निकला था।

युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्टाफ ने युवक को संभाला और जैसे ही कमरे में गए, उन्हें महिला खून से लथपथ नजर आई। होटल के स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक को फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

पुलिस की जांच में हैरान कर देने वाला खुलासा
पुलिस को आशंका थी कि युवक ने युवती की चाकू मारकर हत्या की फिर कुछ जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस की जांच में हैरान करने वाली बातें सामने आई है।

दोनों की 6 महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, प्रकाश और शिवानी दोनों पतिपत्नी है। दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। प्रकाश राजस्थान चला गया था, जबकि लड़की दिल्ली में ब्यूटीपार्लर में काम करने लगी थी।

दोनों ने एकदूसरे की हत्या करने की बनाई योजना
मृतका शिवानी बिहार की रहने वाली थी, जबकि प्रकाश राजस्थान का रहने वाला है। बुधवार की दोपहर दोनों लाहौरी गेट के प्रिंस होटल में आए थे। पुलिस सूत्रों ने छानबीन के बाद बताया कि दोनों ही एकदूसरे की हत्या करना की योजना बनाकर आए थे। अलग रहने के बावजूद दोनों ने एकदूसरे से बात करके मिलने का प्लान बनाया।

हत्या के लिए महिला जहर और युवक चाकू लेकर आया
बताया जा रहा है कि महिला जहर और युवक चाकू लेकर आया हुआ था। अपनी योजना के मुताबिक, महिला ने चाय में जहर मिलाकर प्रकाश को दे दिया था। लेकिन जैसे ही प्रकाश को इसका आभास होना शुरू हुआ। वैसे ही उसने चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। फिलहाल प्रकाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY