शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​ | Nepal flood: दोस्त कचरे की तरह बह गए… रोंगटे खड़े कर देगा युवक का दर्द, बोला- कभी नेपाल नहीं जाऊंगा​ | Andaman Nicobar New LG Dinesh Sharma: कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा? लखनऊ के मेयर से उपमुख्यमंत्री और अब बने उपराज्यपाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लग दी छलांग, फिर ऐसे बची जान​

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पतिपत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे कुछ देर के लिए वाराणसीगोरखपुर हाईवे पर अफरातफरी मच गई. 33 वर्षीय चंदन कुमार तिवारी गुरुवार रात बाइक से गोमती नदी के पुल पर पहुंचा और उफनती नदी में छलांग लगा दी. गनीमत […]

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पतिपत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे कुछ देर के लिए वाराणसीगोरखपुर हाईवे पर अफरातफरी मच गई. 33 वर्षीय चंदन कुमार तिवारी गुरुवार रात बाइक से गोमती नदी के पुल पर पहुंचा और उफनती नदी में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि युवक बाढ़ के तेज बहाव में बहने के बजाय एक बबूल के पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा. पुलिस और स्थानीय मछुआरों की तत्परता से उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, चंदन कुमार तिवारी वाराणसी के बड़ागांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था. विवाद के बाद वह बाइक से गोमती नदी के पुल पर पहुंचा. रात करीब नौ बजे उसने पुल की रेलिंग के पास अपनी बाइक और मोबाइल फोन रखा. इसके कुछ देर बाद वह नदी में कूद गया. इन दिनों गोमती नदी में बाढ़ का पानी है और नदी का बहाव भी काफी तेज बताया जा रहा है. ऐसे में अंधेरे के बीच युवक के नदी में कूदने की सूचना से मौके पर हड़कंप मच गया. राहगीरों ने तत्काल घटना की जानकारी खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय को दी.

रेस्क्यू कर टीम ने युवक को निकाला

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई. सिधौना चौकी प्रभारी सुधीर कुमार राय पुलिसकर्मियों और स्थानीय मछुआरों के साथ नाव लेकर नदी में उतर गए. घना अंधेरा, तेज बहाव और बाढ़ का पानी रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था. टॉर्च की रोशनी के सहारे नदी में युवक की तलाश शुरू की गई. पुलिस की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए भी चंदन को लगातार हिम्मत रखने और अपनी स्थिति बताने की अपील की गई.

पेड़ की डाल पकड़कर बचाई जान

काफी देर तक तलाश के बाद रेस्क्यू टीम को चंदन बाढ़ के पानी के बीच एक बबूल के पेड़ को पकड़े हुए मिला. वह पेड़ के सहारे खुद को संभाले हुए था. इसके बाद स्थानीय नाविकों ने साहस दिखाते हुए धीरेधीरे नाव को उसके पास पहुंचाया और उसे सुरक्षित नाव पर खींच लिया. रेस्क्यू के बाद चंदन को पुलिस चौकी लाया गया. यहां उसकी चिकित्सीय जांच कराई गई और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस और स्थानीय नाविकों की तत्पर्ता से एक युवक की जान बच गई. इस घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि पारिवारिक विवाद या तनाव की स्थिति में कोई भी व्यक्ति जल्दबाजी में ऐसा कदम न उठाए. मुश्किल हालात में बातचीत, परिजनों और भरोसेमंद लोगों की मदद लेना हमेशा बेहतर रास्ता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY