शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Women Asia Cup 2026: भारत ने Pakistan को 7 विकेट से रौंदा, Charani-Rawat ने ढाया कहर​ | पहले रेकी, फिर बिजली कटने का इंतजार… नोएडा में रात के अंधेरे में सक्रिय था मोबाइल चोर गैंग; 4 अरेस्ट​ | दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए ईशान किशन ने चुनी मजबूत प्लेइंग 11, टीम इंडिया के 5 मैच विनर को किया शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

ITR Filing: इन लोगों के पास 31 अक्टूबर तक का समय, जानें किसे मिली है राहत​

इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख हर टैक्सपेयर के लिए एक जैसी नहीं होती है. वेतनभोगी लोगों, छात्रों और पेंशनर्स के लिए एवाई 202627 की रिटर्न दाखिल करने की तारीख 31 जुलाई 2026 थी. वहीं, बिना टैक्स ऑडिट वाले कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के लिए यह तारीख 31 अगस्त 2026 थी. अब […]

इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख हर टैक्सपेयर के लिए एक जैसी नहीं होती है. वेतनभोगी लोगों, छात्रों और पेंशनर्स के लिए एवाई 202627 की रिटर्न दाखिल करने की तारीख 31 जुलाई 2026 थी. वहीं, बिना टैक्स ऑडिट वाले कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के लिए यह तारीख 31 अगस्त 2026 थी. अब टैक्स ऑडिट के दायरे में आने वाले कुछ कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के पास आईटीआर दाखिल करने के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय है.

किसे 31 अक्टूबर तक भरना है ITR

जिन कारोबारियों के खातों का इनकम टैक्स कानून की धारा 44एबी के तहत टैक्स ऑडिट जरूरी है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है. ऐसे प्रोफेशनल्स भी इस तारीख तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं, जिनकी सकल प्राप्तियां या आय टैक्स ऑडिट की तय शर्तों के दायरे में आती है. इसके अलावा ऑडिट वाले फर्म के कुछ पार्टनर्स और ऐसे अन्य टैक्सपेयर्स, जिनके खातों का इनकम टैक्स एक्ट की दूसरी धाराओं के तहत ऑडिट जरूरी है, उनके लिए भी 31 अक्टूबर की डेडलाइन लागू हो सकती है.

बिजनेस और प्रोफेशनल्स के लिए ऑडिट नियम

प्रोफेशनल्स के लिए एक वित्त वर्ष में सकल प्राप्तियां 50 लाख रुपये से अधिक होने पर टैक्स ऑडिट की जरूरत पड़ती है. कारोबारियों के मामले में आम तौर पर 1 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर पर ऑडिट जरूरी होता है. हालांकि, अगर कुल लेनदेन में नकद प्राप्तियां और भुगतान 5 फीसदी से ज्यादा नहीं हैं, तो कारोबार के लिए यह सीमा 10 करोड़ रुपये तक हो जाती है. इसके अलावा अनुमानित कर व्यवस्था से बाहर निकलने या तय आय से कम आय दिखाने जैसी कुछ स्थितियों में भी टैक्स ऑडिट लागू हो सकता है.

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट कब दाखिल करनी होगी

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट तय तारीख से पहले पूरी करनी होती है. यहां तय तारीख का मतलब आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख से एक महीने पहले की तारीख है. टैक्स ऑडिट रिपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक तरीके से तय फॉर्म में दाखिल करनी होती है, जिसमें फॉर्म 3सीए और फॉर्म 3सीबी शामिल हैं. वहीं, इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक 31 अगस्त 2026 तक एवाई 202627 के लिए 7.8 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल किए जा चुके थे. इनमें 31 जुलाई की डेडलाइन तक दाखिल किए गए 5.9 करोड़ से ज्यादा आईटीआर1 और आईटीआर2 भी शामिल हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY