शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
विनोद तावड़े के PDA वाले तंज पर सपा का पलटवार, VT का फुल फॉर्म बताकर घेरा​ | फेस्टिव सीजन में चाहिए देसी कुड़ी वाइब, सपना चौधरी के सूट लुक्स से लें आइडिया​ | बरेली में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का खेल! CMO ऑफिस से कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PDA का मतलब पराया धन अपना… यूपी BJP प्रभारी विनोद तावड़े का अखिलेश यादव पर हमला​

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कमान अपने हाथ में ले ली है. शनिवार को प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह लखनऊ में BJP के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. इस […]

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कमान अपने हाथ में ले ली है. शनिवार को प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री धर्मपाल सिंह लखनऊ में BJP के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर हमला बोला.

यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि NDA कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में जीत हासिल करेंगे.

यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि NDA अगले पांच वर्षों तक राज्य की जनता के प्रति समर्पित रहेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि SP का ‘PDA’ विफल हो जाएगा. साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव के PDA की व्याख्या पराया धन अपना के रूप में की. तावड़े ने स्पष्ट किया कि पार्टी पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्यों और नीतियों के आधार पर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरेगी और बड़ी जीत दर्ज करेगी.

कई जगहों से हटाए गए स्वागत के होर्डिंग

इससे पहले उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी के प्रभारी विनोद तावड़े ने सख्त निर्देश दिए थे कि उनके स्वागत के लिए अलगअलग जगहों पर ट्रैफिक न रोका जाए और बड़े होर्डिंग न लगाए जाएं. नतीजतन, कई जगहों से होर्डिंग हटा दिए गए. बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और यूपी प्रभारी तावड़े दोपहर करीब 1:45 बजे पार्टी ऑफिस पहुंचे. पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मीडिया से बातचीत की. इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की.

तावड़े, मुख्यमंत्री योगी से करेंगे मुलाकात

उनके स्वागत के लिए बीजेपी ऑफिस में स्टेट प्रेसिडेंट पंकज चौधरी, कोइंचार्ज जगदीश ईश्वर पटेल, स्टेट मीडिया कन्वीनर मनीष दीक्षित, स्टेट सेक्रेटरी और मीडिया इंचार्ज यतींद्र शर्मा, चीफ स्पोक्सपर्सन दिनेश चौहान, कोइंचार्ज हिमांशु दुबे और स्टेट स्पोक्सपर्सन हीरो बाजपेयी, मनीष शुक्ला और आलोक अवस्थी मौजूद थे. माना जा रहा है कि तावड़े बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY